NEPAL; नेपाल की अंतरिम सरकार के पीएम होंगे कुलमन घीसिंग! सुशीला कार्की का नाम रेस से हटा, भारत से भी है नाता

काठमांडू, नेपाल में हिंसा के बीच अब अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी चल रही है। पीएम पद को लेकर कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के बाद कुलमन घीसिंग का नाम नेपाल के प्रधानमंत्री पद के लिए सामने आया है। युवाओं के समर्थन के बाद कुलमान घिसिंग का अंतरिम पीएम बनना तकरीबन तय माना जा रहा है। इस रेस में सुशीला से उनसे पिछड़ गई हैं। युवाओं ने कुलमन का नाम अंतरिम सरकार के पीएम के तौर पर पेश किया है। भारत से पढ़ाई करने वाले कुलमन नेपाल की अंतरिम सरकार के मुखिया हो सकते हैं।

स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारी युवाओं ने गुरुवार को नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) के पूर्व हेड कुलमन घीसिंग का नाम देश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए बढ़ाया है। सुशीला कार्की के अंतरिम नेता पद की दौड़ में सबसे आगे रहने के एक दिन बाद ये बदलाव हुआ है। जेन जेड नेपाल के नाम से जारी बयान में कहा गया है कि कुछ कारणों से कार्की के नाम पर विचार नहीं किया जा रहा है।

कौन हैं कुलमन

नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे आगे चल रहे 54 वर्षीय कुलमन घीसिंग देश के बिजली बोर्ड (NEA) के पूर्व प्रमुख हैं। घीसिंग ने काठमांडू घाटी में लंबे समय से चली आ रही बिजली कटौती का हल खोजते हुए इस समस्या को खत्म किया था। इसके लिए उन्हें व्यापक प्रशंसा मिली थी। हालांकि नेपाल सरकार ने मार्च में कुलमन को पद से बर्खास्त कर दिया था। कुलमन की बर्खास्तगी के पीछे उनकी ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का से मतभेद था।

सरकार विरोधी रुख से बनी पहचान

कुलमन के सरकार विरोधी रुख ने उनको युवाओं के बीच पहचान दिलाई थी। ऐसे में भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रदर्शनकारियों की ओर से कुलमन का नाम अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए पेश किया गया है। कुलमन का भारत से भी खास नाता है। भारत से ही उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। कुलमन ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भारत के जमशेदपुर से की है। उन्होंने साल 1994 में NEA को ज्वाइन किया था।

पीएम पद के दूसरे दावेदार

कुलमन घिसिंग से पहले सुशीला कार्की का नाम पीएम दावेदार के तौर पर सामने आया था। गुरुवार सुबह उनका नाम पीएम के लिए फाइनल बताया जा रहा था।गुरुवार दोपहर हुए नाटकीय घटनाक्रम में उनके नाम को इस रेस से हटाकर कुलमन को आगे किया गया। इसमें सुशीला की उम्र समेत कई कारक माने जा रहे हैं।

एक अन्य दावेदार

काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेंद्र शाह का नाम भी प्रधानमंत्री पद के लिए लोकप्रिय विकल्प के रूप में सामने आया था। शाह एक रैपर और इंजीनियर हैं। उन्होंने शुरुआत से ही जेनरेशन जेड की के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है। उनको

  • Related Posts

    POLITICS; 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस की जंगी तैयारी,प्रभारी महासचिव सचिन पायलट होंगे शामिल

    0 पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव एस सम्पत, जरिता लेतफ्लांग एवं विजय जांगिड़ ने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, मंगलवार 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस ने…

    POLITICS; आम आदमी पार्टी के पुराने साथी मुन्ना बिसेन प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने,जयदीप और शिव की भी नियुक्ति

    रायपुर, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के पुराने संघर्षशील साथी मुन्ना बिसेन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां