SUSPEND; अटल प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार पर उपयंत्री निलंबित , दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीजेपी ने कलेक्टर को लिखा पत्र

बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिले की कटघोरा नगर पालिका परिषद में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निर्मित ‘अटल परिसर’ और वहां स्थापित प्रतिमा में कथित धांधली को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। ब्रॉन्ज (कांस्य) की जगह सीमेंट की प्रतिमा लगाए जाने और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। साथ ही CMO को हटाने की मांग पर अड़ा हुआ है। इस बीच नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कार्रवाई करते हुए उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल को निलंबित कर दिया है।

ब्रॉन्ज की जगह सीमेंट की प्रतिमा लगाने का आरोप, बारिश में खुली पोल

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को सहेजने के लिए निकायों में अटल परिसर निर्माण योजना शुरू की गई थी। निर्धारित मापदंडों के अनुसार कटघोरा में भी ब्रॉन्ज (कांस्य) की प्रतिमा स्थापित की जानी थी। हालांकि, हाल ही में हुई बारिश के बाद प्रतिमा से पेंट उखड़ने लगा, जिससे सीमेंट और अन्य घटिया सामग्री की पोल खुल गई। स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद जब क्षेत्रीय अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे, तो उन्होंने निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं स्वीकार कीं और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जांच में अनियमितता उजागर

संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर ने उप अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर के पत्र क्रमांक 1087 दिनांक 29 जुलाई 2026 से प्राप्त जांच प्रतिवेदन में कटघोरा के अटल परिसर में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण कार्य को प्राक्कलन के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। जांच में प्रतिमा के विभिन्न हिस्सों से परत उखड़ने, लगातार क्षतिग्रस्त होने और कांस्य प्रतिमा के मानकों के अनुरूप नहीं होने की बात सामने आई। आदेश में कहा गया है कि निर्माण प्रक्रिया के दौरान हुई अनियमितताओं के लिए तत्कालीन पदस्थ उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल जिम्मेदार पाए गए हैं। उनका यह कृत्य पदीय कर्तव्यों के विपरीत माना गया है।

छत्तीसगढ़ नगर पालिका कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा शर्तें) नियम, 1968 के नियम 53 के तहत चंद्र प्रकाश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, दुर्ग निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर को लिखा था पत्र

मामले को लेकर भाजपा के कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की थी। 29 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि समाचार माध्यमों और जनचर्चा के माध्यम से यह जानकारी सामने आई है कि ब्रॉन्ज प्रतिमा के निर्माण एवं स्थापना कार्य में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि ब्रॉन्ज प्रतिमा के स्थान पर निम्न गुणवत्ता की सामग्री या कंक्रीट का उपयोग किया गया, जबकि भुगतान ब्रॉन्ज प्रतिमा के नाम पर किया गया। इससे लगभग 13.60 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता होने की आशंका जताई गई है।

भूपेश बघेल और दीपक बैज ने सरकार को घेरा, इधर CMO को हटाने धरने पर बैठे कांग्रेसी

 पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निर्मित ‘अटल परिसर’ और वहां स्थापित प्रतिमा में धांधली को लेकर विवाद गहरा गया है। ब्रॉन्ज (कांस्य) की जगह सीमेंट की प्रतिमा लगाए जाने और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज और विधायक देवेंद्र यादव ने सरकार को घेरा है। इसके साथ ही युवा कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को हटाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

अटल जी की आत्मा यह सब देखकर बहुत दुखी होगी – भूपेश बघेल

भूपेश बघेल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “लीजिए! अब ये भी देख लीजिए। प्रभु श्री राम के नाम पर चंदा और चढ़ावा चोरी करने वाले अब अपने नेताओं को भी नहीं छोड़ रहे। छत्तीसगढ़ में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के निर्माण में भी घोटाला कर लिया. ताँबे के भीतर सीमेंट भर दिया. ताँबा भी असली है या नहीं, यह भी जांच का विषय है। इस प्रतिमा के निर्माण कार्य का ठेकेदार भी भाजपा नेता ही है. वह भाजयुमो का मंडल अध्यक्ष है। स्व. अटल जी की आत्मा यह सब देखकर बहुत दुखी होगी।

अटल जी को अपना आदर्श बताया, अब उनकी प्रतिमा में घोटाले का आरोप – दीपक बैज

पीसीसी चीफ दीपक बैज का पोस्ट “किसी के सगे नहीं हैं ये सत्ता के सौदागर! भगवान राम के नाम पर वोट मांगे, फिर राम मंदिर में चंदा चोरी। गौमाता के नाम पर राजनीति की और बीफ कंपनियों से चंदा। अटल जी को अपना आदर्श बताया और अब उनकी प्रतिमा में घोटाले के आरोपों ने उनकी नैतिकता पर सवाल खड़े कर दिए।”

जब तक मांग पूरी नहीं होगी, जारी रहेगा धरना: विकास सिंह

मामले में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन शुरू हो गया है। धरने पर बैठे विकास सिंह ने स्पष्ट कहा कि “अटल परिसर के नाम पर भारी कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार हुआ है। जब तक भ्रष्टाचारी CMO को पद से हटाया नहीं जाता और इस पूरे फर्जीवाड़े के दोषियों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई नहीं होती, तब तक युवा कांग्रेस का यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।”

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; गांजा तस्करी एवं शराब की अवैध बिक्री के बीच महासमुंद पुलिस में व्यापक फेरबदल, 10 निरीक्षक और 4 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों का तबादला

    महासमुंद, गांजा तस्करी एवं शराब की अवैध बिक्री के लिए चर्चित छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। जिले में पुलिस…

    RMC; 30 सितम्बर 26 तक सम्पतिकर का भुगतान करने पर 5 प्रतिशत की छूट, नगर निगम की पहल

    रायपुर, रायपुर नगर पालिक निगम राजस्व विभाग द्वारा 30 सितम्बर 2026 तक वित्त वर्ष 2026-27 के सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान करने वाले सम्पति करदाता नागरिकों को सम्पतिकर में 5 प्रतिशत…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र