राजनांदगांव, रजिस्टर कार्यालय के भूमि पूजन को लेकर भाजपा और कांग्रेस में विवाद गहरा गया है। इस के बीच प्रशासनिक लापरवाही के चलते एसडीओ को निलंबित कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल आयुक्त द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक 27 जुलाई को डोंगरगढ़ में मंडल द्वारा भूमि पूजन या उद्घाटन का कोई समारोह आयोजित नहीं किया गया था और ना ही स्थानीय प्रशासन से इसकी अनुमति ली गई थी। सुशील कुमार लहरे सहायक अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल संभाग राजनांदगांव कार्यक्रम में उपस्थित थे।
यह कार्य उनकी स्वेच्छाचारिता और लापरवाही को दर्शाता है. इसे कदाचार की श्रेणी जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत कदाचार की श्रेणी में आता है सुशील कुमार लहरे सहायक अभियंता को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 -क के तहत निलंबित किया जाता है। इस दौरान उनका मुख्यालय छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधो संरचना विकास मंडल नया रायपुर निर्धारित किया गया है । निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
बताया गया है कि डोंगरगढ़ में भूमिपूजन को लेकर भाजपा नेताओं की उपेक्षा की शिकायत पूर्व विधायक रामजी भारती ने हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन अनुराग सिंहदेव से की थी। जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।






