SUSPEND;जीएसटी अधिकारी दीपक गिरी निलंबित, कारोबारी की शिकायत पर मंत्री चौधरी के आदेश

रायपुर, वित्त और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर राज्य कर विभाग (राज्य जीएसटी) बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी को निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय बिलासपुर के कोचिंग व्यवसायी की शिकायत के आधार पर लिया गया है, जिसमें संयुक्त आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गिरी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, मानसिक प्रताड़ना दी और उन्हें डराया-धमकाया। साथ ही रिश्वत की भी मांग की, जबकि मंत्री ओपी चौधरी ने पहले से स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विभागीय अधिकारियों को केवल राजस्व वृद्धि के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यदि किसी व्यवसायी के साथ प्रताड़ना या परेशानी की शिकायत आती है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। मंत्री ओपी चौधरी ने दी चेतावनी

इस मामले के बाद मंत्री चौधरी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त होती हैं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया है कि वे अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितताओं या भ्रष्टाचार से दूर रहें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; भारतमाला मुआवजा घोटाले में रायपुर समेत 12 जिलों के कलेक्टर जांच के घेरे में, छत्तीसगढ़ में BJP नेता-कारोबारी के ठिकानों पर ईडी रेड में खुलासा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गत दिवस दुर्ग और बिलासपुर में रेड मारी है। दुर्ग में ‘अमर इंफ्रा’ के संचालक और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के…

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…