SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रोविजनल सब इंस्पेक्टर महेश कुमार ओगरे को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने निलंबन आदेश जारी किया है.

मामला थाना राखी के अपराध क्रमांक 10/2026 की विवेचना से जुड़ा है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 319 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की थी. इसी विवेचना के दौरान प्रोविजनल सब इंस्पेक्टर महेश कुमार ओगरे पर अवैध तरीके से पैसे मांगने और दबाव बनाने के आरोप लगे. शिकायत की प्रारंभिक जांच में पद का दुरुपयोग किए जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने इसे गंभीर कदाचरण मानते हुए महेश कुमार ओगरे को निलंबित कर दिया.

दरअसल, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, नवा रायपुर अटल नगर में नियंत्रक के पद पर कार्यरत हिमांशु अग्रवाल को 25 जनवरी 2026 को संयुक्त नियंत्रक केदार पटेल के माध्यम से जानकारी मिली थी कि व्यापम की सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2026 से संबंधित एक फर्जी निर्देश पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है.

इसके बाद हिमांशु अग्रवाल ने थाना राखी में लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी. शिकायत में बताया गया था कि सोशल मीडिया और वाट्सऐप पर प्रसारित परीक्षा निर्देश छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी नहीं किया गया है. फर्जी निर्देश को प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई और उसे प्रसारित होने से रोकने की मांग की गई थी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को पद से हटाने का आदेश बरकरार, हाई कोर्ट में याचिका खारिज

    बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के राज्य शासन के आदेश…

    ACCIDENT; विधायकपुन्नूलाल मोहले की भाई सहित तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने)…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा