SWACHH; रायपुर महापौर व आयुक्त सम्मानित,राष्ट्रीय पुरस्कारों में रायपुर को राज्य के स्वच्छतम शहर का तमगा

0 गार्बेज फ्री सिटी सर्टिफिकेशन में 5 स्टार रैंकिंग पाने वाले देश के टॉप 10 शहरों में रायपुर 0 एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले 446 शहरों में रायपुर को मिला 12वां रैंक, 10 लाख से अधिक पॉपुलेशन वाले शहरों में यथावत रहा 11वां रैंक

रायपुर,  स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ राज्य सहित राजधानी रायपुर को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य, जहां देश के सर्वश्रेष्ठ तीन राज्यों में स्वच्छतम राज्य के रूप में सम्मानित हुआ है, वहीं राजधानी रायपुर को राज्य के स्वच्छतम शहर का तमगा मिला है।

दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य का स्वच्छता पुरस्कार ग्रहण किया, साथ ही केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी ने उप-मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव की उपस्थिति में रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर व नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा को राज्य के स्वच्छतम शहर का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में निर्मित भारत मंडपम कला केन्द्र में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर राज्य एवं शहरों को सम्मानित किया गया। राजधानी रायपुर को छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा गार्बेज फ्री सिटी सर्टिफिकेशन में 5 स्टार रैंकिंग पाने वाले टॉप 10 शहरों में रायपुर शामिल रहा। एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले भारत के 446 शहरों में रायपुर को 12वां रैंक प्राप्त हुआ है, साथ ही 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले देश के स्वच्छतम शहरों में रायपुर की 10वीं रैंकिgरही। इस रैंकिंग में रायपुर केवल 1 अंक से दसवें स्थान पर आने से चूका है, क्योंकि 10वां स्थान पाने वाले चंडीगढ़ को 8541.10 एवं रायपुर को 8540.20 अंक प्राप्त हुआ है। इस सर्वेक्षण में 5 स्टार हेतु 1175 अंक, वॉटर प्लस हेतु 1125 अंक, स्वच्छ सर्वेक्षण हेतु 6240.20 अंक इस प्रकार कुल 8540.20 अंक प्राप्त हुए हैं। रायपुर को सर्विस लेवल प्रोग्रेस में 93.11 प्रतिशत ओ.डी.एफ. ++, जी.एफ.सी. 5 स्टार वाटर प्लस सर्टिफिकेशन में 92 प्रतिशत एवं सिटीजन फीडबैक में 80.27 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TET; टीईटी की अनिवार्यता भारी पड़ सकता है 80 हजार शिक्षकों पर,15 मार्च को रायपुर में शिक्षकों की बड़ी बैठक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बन गया है। प्रदेशभर के कई शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए…

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां