राज्यशासन

TAKE CHARGE ;शपथ लेने के बाद दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ मंत्रालय पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, पूजा-अर्चना कर संभाला कार्यभार

रायपुर, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। इसके साथ ही दो डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने के बाद तीनों नेता मंंत्रालय पहुंचे। इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यभार संभाला। प्रदेश में ये पहला अवसर है कि जब किसी मुख्यमंत्री ने कार्यभार ग्रहण करने के पहले विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की है। मुख्यमंत्री साय ने कार्यभार संभालने के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मंत्रालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय भी लिया।

शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय पहुंचे। उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button