TELLING;पंडित प्रदीप मिश्रा बोले-सनातनी चार बच्चे पैदा करें, दो बच्चे देश की रक्षा के लिए भेजें

रायपुर, सीहोर के शिवपुराण कथाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर में शिव महापुराण कथा का वाचन कर रहे हैं। शनिवार को कथा से पूर्व संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि धर्म को राजनीति और राजनीति को धर्म की आवश्यकता पड़ती है। प्राचीन काल में भी राजा महाराजा राज दरबार में ऋषि मुनियों से सलाह लेकर ही कार्य करते थे। साथ ही कठोर निर्णय लेते थे। धर्म में नेताओं की दखल कोई गलत नहीं है। बस, धर्म की क्षति नहीं होनी चाहिए। देश का हित सर्वोपरि होना चाहिए। प्रत्येक सनातनी चार बच्चे पैदा करें। दो अपने परिवार के लिए और दो बच्चे देश की रक्षा करने के लिए फ़ौज में भेजें। घर में ऐसा माहौल बनाएं की आस्था, श्रद्धा के साथ ही देशभक्ति की भावना भी जगाएं।

इलाज करने वाला डॉक्टर भी शिव का रूप है। जल चढ़ाने, बेल पत्र का सेवन कोई अंधविश्वास नहीं है, बल्कि आस्था, श्रद्धा की बात है। मरीज ठीक होते हैं तो श्रद्धा बढ़ ही जाती है। मैं अपने प्रवचन में यह नहीं कहता कि चमत्कार होते हैं। हां कार्य सफल होता है तो वह चमत्कार से कम नहीं है।

अज्ञानता बढ़ा रहा अपराध

पंडित मिश्रा ने कहा कि अज्ञानता की वजह से अपराध होते हैं। समझदार व्यक्ति कभी अपराध के दलदल में नहीं फंसता। जब व्यक्ति अपने विवेक से नहीं, दूसरों के कहे अनुसार कार्य करता है तो वह गलत भी करने लगता है। अपनी बुद्धि का उपयोग करें। अपने बच्चों को शिक्षा दिलाएं, संस्कारित करें तो वह अपराध नहीं करेगा।

पर्यावरण बचाने प्रयास करें

पंडित मिश्रा ने भीषण गर्मी पर कहा कि यह पर्यावरण के असंतुलित होने के कारण हो रहा है। यदि कथा सुनने आए हजारों लोग एक पौधा लगाकर वृक्ष बना दें तो निश्चित ही भविष्य में तापमान नियंत्रित किया जा सकता है। नदी, तालाब, सरोवर को साफ रखें, गंदा ना करें। प्रकृति की रक्षा करें।

भेदभाव रोकें, तब रुकेगा मतांतरण

पंडित प्रदीप मिश्रा ने मतांतरण पर कहा कि हमारी, आप सबकी, संपूर्ण हिन्दू समाज के कर्णधारों की गलतियों के कारण लोग दूसरे धर्म में जा रहे हैं। हम सभी ने कहीं ना कहीं उन लोगों को उपेक्षित किया है। यदि उपेक्षित वर्ग को सुविधाएं दी जाएं। उन्हें पर्याप्त सम्मान दिया जाए। ऊंच नीच का भेद खत्म कर आगे बढ़ाया जाए तो लोग क्यों मतांतरण करेंगे।

सरकार, सनातन धर्म का झंडा बुलंद करे

पंडित मिश्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जिसकी भी सरकार बने, देश हित में धर्म के हित में कार्य होना चाहिए। सनातन संस्कृति का झंडा बुलंद होना चाहिए। देश का चहुमुंखी विकास करने का प्रयास करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; छत्तीसगढ़ की डॉ. संजू साहू ‘पूनम’ का दिल्ली में सम्मान

    रायपुर, साहित्य अकादमी दिल्ली में डॉक्टर निशंक का रचना संसार रविवारीय कहानी वार्ता के 150 संस्करण पूरे होने पर गत दिवस गरिमामय साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ…

    AWARD;काव्य महाकुंभ 2026 में सुषमा प्रेम पटेल को मिला “शब्द शिखर सम्मान 2026”

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच, रायपुर द्वारा आयोजित “काव्य महाकुंभ 2026” में सुप्रसिद्ध साहित्यकारा एवं छंद साधिका सुषमा प्रेम पटेल को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..