WEATHER; छत्तीसगढ़ में शीतलहर के साथ नए साल की शुरुआत, सरगुजा और दुर्ग में 3 दिनों तक गिरेगा पारा

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है. मौसम विभाग ने नए साल की शुरुआत में अगले तीन दिनों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ रही है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा. अगले 3 दिनों तक पारा और गिरेगा.

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है. सबसे ठंडा स्थान अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, पेंड्रा रोड में 6.0 डिग्री, बिलासपुर में 10.8 डिग्री, राजनांदगांव में 8.5 डिग्री और दुर्ग में 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री और राजधानी रायपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी लोगों को ठंड का कहर और झेलना पड़ेगा. अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड का असर ज्यादा रहेगा. वहीं, सरगुजा और दुर्ग संभाग में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. रायपुर में आज कोहरा या धुंध रहने की संभावना जताई गई.

  • Related Posts

    WEATHER; हवा-पानी से वनोपज संग्राहकों की चिंता बढ़ी, महुआ फूल और इमली पार असर

    जगदलपुर, बस्तर क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन इस बदलाव ने किसानों और वनोपज संग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है।…

    WEATHER; छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, महुआ और आम की फसल को नुकसान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार देर रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….