CRIME; हमर राज पार्टी के अध्यक्ष को जान से मारने की बनाई थी योजना, असफल होने पर जलाई थी कार, 5 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग, बालोद जिला मुख्यालय के बूढापारा वार्ड-20 पाररास निवासी हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र साहू के घर खड़ी उनकी कार सीजी 24 डब्ल्यू 7166 खड़ी जलाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों को पैदल भ्रमण कराया और संकल्प दिलाया कि दोबारा अपराध नहीं करेंगे।

पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना बालोद और साइबर सेल की टीम बनाई गई। पुलिस ने संदेही अनिकेत मेश्राम, सूरज रंगारी, दानेश्वर साहू, अभिषेक चौरे, मोहम्मद फैजान से पूछताछ की, तब सच्चाई सामने आई।

जेल में इस तरह बनी थी मारने की योजना

थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मोहम्मद फैजान थाना दल्लीराजहरा मारपीट के प्रकरण में बालोद जेल में बंद था। वहीं पहले से कैद अश्वनी डड़सेना से मुलाकात हुई। अश्वनी ने बताया कि पाररास निवासी देवेंद्र साहू से उनका जमीन विवाद है। उसे जान से मारने वाले को वह मुंह मांगी रकम देगा। फैजान 4 नवंबर को जेल से रिहा हुआ। अश्वनी डड़सेना ने फैजान को फोन कर बोला कि देवेंद्र साहू को हड्डी टूटते तक मारना है और वीडियो मुझे दिखाना है। तब मेरे समर्थक रिंकू उर्फ श्यामू यादव मेरी पत्नी ममता डड़सेना से पैसा लाकर देंगे। उसे रिंकू यादव का मोबाइल नंबर भी दिया।

दल्लीराजहरा से दोस्तों को शामिल किया

उन्होंने बताया कि फैजान ने दल्लीराजहरा से दोस्त अनिकेत मेश्राम, सूरज रंगारी, दानेश्वर साहू को अपने प्लान में शामिल किया। रिंकू यादव ने फैजान को 7 हजार रुपए एडवांस दिए। तरौद निवासी अभिषेक चौरे ने आरोपियों को देवेन्द्र साहू का घर व ऑफिस दिखाया।

घर में सीसीटीवी कैमरे को देखने के बाद कार जलाने का प्लान बनाया

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने देवेन्द्र साहू के घर जाकर आवाज देकर गेट पर बुलाया। घर में सीसीटीवी कैमरे को देखकर मारने की हिम्मत नहीं की। वापस चले गए व जानकारी फैजान को दी। फैजान ने कहा कि उसकी गाड़ी में आग लगा दो, तब उन्होंने गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फैजान ने अश्वनी डड़सेना को इसकी जानकारी दी। अवश्नी डडसेना ने कहा कि रिंकू यादव तुम्हारे पैसा एवं घूमने के लिए टिकट कराकर देगा। मेरा व मेरे घर वालो का नाम नहीं आना चाहिए।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सामान किया जब्त

पुलिस ने आरोपियों से मोटर साइकिल, घटना के दौरान पहने कपड़े व मोबाइल फोन को जब्त कर लिया। प्रकरण में धारा 111, 62(1) जोड़ी गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने अनिकेत मेश्राम पिता सुनील मेश्राम (19) पता वार्ड-13 लोडिंग क्वार्टर दल्लीराजहरा, सूरज रंगारी पति दिलीप रंगारी (19) निवासी वार्ड-13 राजहरा, दानेश्वर साहू पिता स्व. तरुण कुमार साहू (22) निवासी वार्ड-13 बजरंग चौक दल्लीराजहरा, मोहम्मद फैजान पिता स्व. अब्दुल रहीम (21) निवासी वार्ड नं. 15 शहीद अस्पताल के पीछे राजहरा एवं अभिषेक चौरे पिता अशोक चौरे (22) निवासी तरौद को गिरफ्तार किया गया है।

  • Related Posts

    BRIBE; 30000 की घूस के चक्कर में पकड़ा गया 4 करोड़ कैश,उडीसा में अफसर के घर मिला नोटों का जखीरा

    0 खनन उप निदेशक देवव्रत महांति रिश्वत लेते गिरफ्तार, भुवनेश्वर फ्लैट से 4 करोड़ से अधिक नकद बरामद, ओडिशा विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी भुवनेश्वर,  लाइसेंसधारी कोयला…

    HC; हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

    0 ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला बिलासपुर, कोरिया जिले के ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां