MURDER; कमिश्नरी लागू होने के बाद हत्या की पहली घटना, युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

रायपुर, राजधानी रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पहली हत्या की वारदात दर्ज हुई है. अर्जुन नगर समता कॉलोनी के हाथीराम मंदिर चौक के पास गुरुवार को शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव के रूप में हुई है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात रामनगर क्षेत्र में हुई थी.

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान युवक की जांघ में चाकू मारा गया. घायल हालत में वह जान बचाकर भागा और रेलवे पटरी पार कर समता कॉलोनी तक पहुंच गया. हाथीराम मंदिर चौक के पास पहुंचते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा. ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है. पुलिस जगह-जगह छापेमारी भी कर रही है. अब तक आरोपी पकड़ में नहीं आया है.

  • Related Posts

    TRAFFIC; राजधानी में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू

    0 रिंग रोड 01 एवं 02 से शहर में आने वाले 18 मार्गों पर सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक रोकरायपुर, रायपुर एवं बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में…

    EOW;छत्तीसगढ़ में 4.72 करोड़ का कंप्यूटर घोटाला, तीन आरोपियों के खिलाफ 1700 पन्नों का चालान पेश

    रायपुर, ईओडब्ल्यू ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन में कंप्यूटर की खरीदी में हुए 4 करोड़ 72 लाख 88462 रुपए के घोेटाला में फर्म संचालक आलोक कुशवाहा, अंजू कुशवाहा और संजीत…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां