ASSEMBLY;कुंभ स्नान और हज यात्रा पर पक्ष-विपक्ष में जमकर तकरार,धर्मजीत बोले – कांग्रेस सनातन विरोधी, उमेश ने कहा -हज पर सब्सिडी बंद कर दो

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण में चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तकरार हुई. कुंभ स्नान, हज यात्रा जैसे धर्मिक विषयों पर हंगामा हुआ. भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा, कांग्रेस को कुंभ स्नान से परहेज है, हज पर आपत्ति नहीं है. धर्मजीत के बयान पर कांग्रेस विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई. उमेश पटेल ने कहा, केंद्र में आपकी सरकार है, हज पर सब्सिडी बंद कर दो.

विधायक धरमजीत सिंह ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा, कांग्रेस कोमा में है. सभी जगहों पर कांग्रेस की हार हो रही है. हज के लिए सरकारी पैसा जाता है तो कांग्रेस को आपत्ति नहीं होती. महाकुंभ में जाने के लिए कांग्रेस को आपत्ति है. हज वालों के भरोसे कांग्रेस राजनीति कर रही है.

पक्ष-विपक्ष ने जय सनताम के लगाए नारे

चर्चा के दौरान बलौदाबाजार अग्निकांड पर सदन गरमाया. विधायक रामकुमार यादव ने जैतखाम में तोड़फोड़ मामले की जांच करने की कही बात. उन्होंने कहा, जैतखाम को तोड़ने वालों के खिलाफ आवाज उठाने वाले को जेल भेज रहे हैं. इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस दोनों तरफ से जय सतनाम के नारे लगाए गए.  

पटेल ने ओपन डिबेट की दी चुनौती

राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा, बीजेपी धर्म की राजनीति करती है. हज के लिए सब्सिडी मिलती है, उसको क्यों बंद नहीं करते. आस्था के ऊपर सिर्फ प्रश्न चिन्ह ही लगाते रहेंगे. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल है, यहां कौशल्या माता का मंदिर बनवाया. सभी भाजपा के नेताओं को आमंत्रित किया गया था, कोई नहीं गया. उमेश पटेल ने बीजेपी को ओपन डिबेट करने की चुनौती भी दी. कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने सरकार को 5 साल बाद पता चलने की बात कही. इस पर केदार कश्यप ने तंज कसते हुए कहा, इधर से आलू निकलते हैं, उधर से सोना, उसको समझा दीजिएगा.

  • Related Posts

    ASSEMBLY; सदन में जमकर बरसे भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, तो सवालों से घिरे संस्कृति मंत्री

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति, कला से जुड़े विषयों को उठाते हुए आज सदन में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर जमकर बरसे. एक के बाद एक कई सवालों के साथ उन्होंने संस्कृति…

    ASSEMBLY; सडक से विधानसभा तक LPG गैस किल्लत पर हंगामा, विपक्ष के 35 सदस्य स्वयं निलंबित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को एलपीजी गैस की किल्लत और महंगाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ। शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया, जिसके…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां