ACTION; अवैध 18 भट्ठों से 9 लाख ईंट जब्त…ट्रैक्टर पुलिस के सिपुर्द

बिलासपुर, पर्यावरण को देखते हुए कोरबा जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे ईंट भट्ठों पर प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है. 18 ईंट भट्ठा मालिकों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 9 लाख ईंट को जब्त कर पंचायत के सुपुर्द किया गया है. वहीं अवैध परिवहन में उपयोग लाए जाने वाले ट्रैक्टर को भी जब्त कर पुलिस थाना के सुपुर्द किया गया है.

हरदीबाजार तहसील अन्तर्गत ग्राम हरदीबाजार व सुआभोंड़ी में अवैध रूप से चल रहे ईंट भट्ठों में संयुक्त दल द्वारा कार्रवाई की गई है. जिसमें 18 ईंट भट्ठा मालिक कार्रवाई की जद में आए हैं. उनसे लगभग 9 लाख ईंट जब्त किया गया है. कार्रवाई के दौरान ईंट भट्ठों में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन पाया गया. जिस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर बिजली कनेक्शन को जब्त करने की कार्रवाई की गई. जांच के दौरान अवैध परिवहन में उपयोग लाए जाने वाले ट्रैक्टर को जब्त किया गया.

हरदीबाजार निवासी राजेश जायसवाल द्वारा मिट्टी की अवैध खुदाई कर जेसीबी तथा ट्रैक्टर के माध्यम से ईंट भट्ठों में प्रदाय किया जाना लोगों ने बताया. साथ ही अवैध कोयला का उपयोग ईंट भट्ठों में किया जाना पाया गया. जिसके संबंध में थाना प्रभारी द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रोहित कुमार सिंह, तहसीलदार अभिजीत राजभानू, थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय, राजस्व दल, सह पुलिस, पंचायत विभाग शामिल रहे.

  • Related Posts

    DM; सुशासन तिहार में कलेक्टर ने वन SDO को लगाई कड़ी फटकार-‘मजदूर अपनी मजदूरी मांग रहा है, भीख नहीं’…

    बिलासपुर,  प्रदेश सरकार के “सुशासन तिहार 2026” के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कलेक्टर संतोष देवांगन ने लापरवाही पर…

    RMC; नगर निगम का काम मोदी के सिद्धांत के विपरीत,नाली की सफाई में क्षतिग्रस्त हुई सडक

    रायपुर, ‘एक कदम आप बढ़ो- सरकार दो कदम आगे बढ़ेगी, ये कथन देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का है। कल ही अपने गुजरात दौरे पर भारी जन समुदाय को…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..