RAVE; सामाजिक जागरूकता के लिए बिंजली ग्राम में जैविक खेती नुक्कड़ नाटक, ग्रामीणों ने सराहा

नारायणपुर, लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, केरलापाल, नारायणपुर के रावे विद्यार्थियों द्वारा गत दिवस आदिवासी बाहुल्य बिंजली ग्राम में सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक का मुख्य विषय जैविक खेती बनाम रासायनिक खेती रखा गया, जिसमें किसानों को बताया गया कि कैसे जैविक खेती अपनाने से किसान का परिवार स्वस्थ, खुशहाल और सुरक्षित रहता है, जबकि अत्यधिक रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के प्रयोग से किसान और उसके परिवार के स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

नाटक में दो परिवारों का चित्रण किया गया । एक परिवार जैविक खेती अपनाकर कम लागत, बेहतर गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन जी रहा है; जबकि दूसरा परिवार रासायनिक खेती के कारण खराब स्वास्थ्य, आर्थिक समस्याएँ तथा मिट्टी की उर्वरता में कमी जैसी परेशानियों से जूझता दिखाया गया। इस प्रस्तुति ने ग्रामीणों को सुरक्षित एवं वैकल्पिक खेती अपनाने की प्रेरणा दी।

नुक्कड़ नाटक का प्रबंधन रावे विद्यार्थी कुणाल अग्रवाल एवं तृतीय वर्ष के छात्र शुभम वैष्णव द्वारा किया गया। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम किसानों को वास्तविक समस्याओं को समझने और बेहतर निर्णय लेने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में किया गया।

  • Related Posts

    FARMER; पीएम किसान उत्सव आज, छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों को अंतरित करेंगे 498.83 करोड़

    0 प्रदेश के 2.92 लाख वन पट्टाधारी और 37,400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को मिल रहा योजना का लाभ 0 पीएम नरेन्द्र मोदी गुवाहाटी से देश के 9.32 करोड़ किसानों…

    GOVT; अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री साय सख्त-सभी कलेक्टरों को सर्वे कर 15 दिन में प्रमाण पत्र सहित रिपोर्ट देने के निर्देश

    रायपुर, प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती का मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां