POLITICS;विजय झा बोले-पेंशनरों को महंगाई भत्ता न देना वृद्धजनों का अपमान,प्रदेश में तीन प्रकार के पेंशन

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में सेवानिवृत्त वृद्ध पेंशनरों को मिलने वाले महंगाई राहत में आज तक वृद्धि नहीं की गई है। सरकार की यह नीति वृद्धजनों का अपमान है। आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि प्रदेश में तीन प्रकार का पेंशन दिया जाकर सुशासन नहीं बल्कि कुशासन को बढावा दिया जा रहा है।

केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी से दो प्रतिशत महंगाई भत्ता में वृद्धि कर 53 से बढ़कर 55% दिया जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारी 1 जुलाई से 50% महंगाई भत्ता से 3 प्रतिशत बढ़ाकर महंगाई भत्ता प्रदान किए जाने से नियमित शासकीय सेवकों को 53% महंगाई भत्ता मिल रहा है। वहीं प्रदेश के लाखों वृद्धजन पेंशनर जिन्हें महंगाई भत्ता को महंगाई राहत के रूप में दिया जाता है, आज भी 50% ही दिया जा रहा है। श्री झा ने कहा है कि बाजार एक, महंगाई एक, शहर एक, फिर तीन प्रकार का महंगाई भत्ता भेदभाव की नीति का परिचायक है। इसके साथ ही लगातार महंगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती जा रही है। गैस सिलेंडर, पेट्रोल, खाद्यान्न पदार्थ, दवाइयां सभी के मूल्य में वृद्धि हो रही है। इसलिए महंगाई बढ़ने पर महंगाई भत्ता मिलना संवैधानिक अधिकार है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है कि तत्काल वृद्धजनों की पीड़ा व परेशानी को संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों के समकक्ष महंगाई भत्ता दिए जाने का आदेश प्रसारित करें। इसके लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी जो स्वयं शासकीय सेवक रहे हैं उचित पहल करें। पेंशनरों के महंगाई भत्ता के लिए पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ संदीप पाठक एवं प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने भेदभाव की नीति की निंदा की है। 

  • Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां