CRIME;सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शराब पार्टी, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, नोटिस जारी

बिलासपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्वास्थ्य केंद्र का पूरा स्टाफ दोपहर में पार्टी करते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में शराब की बोतलें भी स्पष्ट रूप से नजर आ रही हैं, और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) ए. आई. मिंज सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की इस तरह की गतिविधि सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पार्टी शनिवार को सेकेंड शिफ्ट शुरू होने से पहले की बताई जा रही है। हालांकि, इस मामले में अधिकारी स्टाफ का पक्ष लेते नजर आए, उन्होंने स्टाफ का पक्ष लेते हुए दावा किया कि सभी कर्मचारियों ने छुट्टी लेकर निजी तौर पर यह पार्टी की थी।

वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बीएमओ सहित संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीएमएचओ ने स्पष्ट किया है कि सरकारी सेवा में रहते हुए इस तरह के कृत्य कदापि बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया तो आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, नोटिस जारी होने के बावजूद अब तक किसी भी कर्मचारी ने अपना जवाब प्रस्तुत नहीं किया है। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के भीतर भी हलचल मची हुई है। 

  • Related Posts

    AIIMS; एम्स रायपुर में पीजी छात्रों के लिए शोध कार्यशाला, भविष्य के वैज्ञानिकों को किया सशक्त

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने 10-11 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय स्नातकोत्तर अनुसंधान अभिविन्यास कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान के रिसर्च सेल द्वारा आयोजित इस पहल का…

    SC गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति,सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने भारत में पहली बार पैसिव यूथेनेशिया को मंजूरी दी है। यह फैसला पिछले 13 साल कोमा में रह रहे एक शख्स के लिए आया है। गाजियाबाद…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां