WEATHER; छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल सुस्त, अगले 5 दिन कम होगी बारिश

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून का प्रभाव जारी है. वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश थमने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना जताई है. वहीं सरगुजा जिलों में एक सप्ताह तक माध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. बहरहालराजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहें के साथ बारिश की संभावन है. इस दौरान तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 

पिछले 24 घंटे में बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई तथा एक स्थान पर भारी वर्षा हुई. दौरा कोचली में 8, शंकरगढ़ में 6, मनोरा, बलरामपुर, चलगली में 5-5 सेंटीमीटर बारिश हुई. कुसमी, राजनांदगांव, चांदो , कोटाडोल, जशपुरनगर, जनकपुर, भरतपुर में 4-4 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई. सीपत, पाली, रामानुजनगर, मनेंद्रगढ़, पेंड्रा, बिहारपुर, कोरबा, रामचंद्रपुर, छुरा, हसौद, भैयाथान में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अब सूरतगढ़, सीकर, ग्वालियर, सिद्धि, डाल्टनगंज, कोंटाई और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. उत्तरी हरियाणा से दक्षिण उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक कम दबाव का क्षेत्र, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इनके प्रभाव से प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

  • Related Posts

    WEATHER;छत्तीसगढ़ में शीतलहर का दौर जारी,सर्द हवाओं से पारा 2 डिग्री तक गिरने की संभावना

    रायपुर, दिसंबर के बाद जनवरी भी ठिठुरन भरी रहने वाली है. मकर संक्रांति के पहले सर्द रातों से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने…

    WEATHER; छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर! सरगुजा में 3.3 डिग्री पहुंचा पारा,टपकने लगी ओस की बूंदें, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    रायपुर, मकर संक्रांति के पहले इन दिनों राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रायपुर में सुबह से घना कोहरा छाने के साथ-साथ…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई