INFLUENZA;राजस्थान में नए वायरस का खतरा?, 3 बच्चों की मौत, 2 गंभीर, 20 का इलाज जारी

जयपुर, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में रहस्यमयी बीमारी के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा, बुखार से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

इन्फ्लूएंजा बी की पुष्टि, 8 नए मामले मिले

मृत बच्चों के सैंपल जांच में इन्फ्लूएंजा बी वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उनके संपर्क में आए 17 और लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 8 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बच्चों की रहस्यमयी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और प्रभावित क्षेत्रों में स्क्रीनिंग और सैंपलिंग तेज कर दी गई है।

स्कूलों में बच्चों को घर पर रहने की सलाह

शिक्षा विभाग ने जिले के करीब 10 सरकारी स्कूलों में बुखार, खांसी, जुकाम और गले में दर्द से पीड़ित लगभग 60 बच्चों की पहचान की है। सभी को घर पर रहकर आराम करने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की निगरानी के लिए घर-घर सर्वेक्षण कर रहा है और लोगों को चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित कर रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नवनीत शर्मा ने आम जनता से अफवाहों से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह एक मौसमी बीमारी हो सकती है, लेकिन मरीजों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। बुखार, खांसी, गले में दर्द, बदन दर्द या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग जयपुर से हनुमानगढ़ को विशेष निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय जयपुर ने हनुमानगढ़ के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में शामिल हैं।

  • Related Posts

    AIIMS; एम्स रायपुर में पीजी छात्रों के लिए शोध कार्यशाला, भविष्य के वैज्ञानिकों को किया सशक्त

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने 10-11 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय स्नातकोत्तर अनुसंधान अभिविन्यास कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान के रिसर्च सेल द्वारा आयोजित इस पहल का…

    SC गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति,सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने भारत में पहली बार पैसिव यूथेनेशिया को मंजूरी दी है। यह फैसला पिछले 13 साल कोमा में रह रहे एक शख्स के लिए आया है। गाजियाबाद…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां