TIGER; बारनवापारा अभ्यारण्य में बाघ का दिखा खौफ, सात गांवों में कलेक्टर ने लागू की धारा 144

रायपुर, अब तक आपने किसी आपात स्थिति घोषित होने या फिर चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू करने पर ही किसी स्थान पर धारा 144 लागू होने की बात सुनी होगी. लेकिन, छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक रोचक और गंभीर मामला सामने आया है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए इन दिनों पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही धारा 144 लागू है. फिर भी बलौदा बाजार के बारनवापारा अभ्यारण्य में बाघ के घूमने के कारण अभ्यारण्य से लगे सात गांवों में अलग से धारा 144 लागू किए जाने का आदेश जारी किया गया है. हालांकि, जिस बाघ के कारण कलेक्टर ने धारा 144 लगाने का आदेश जारी किया है, उसको लेकर पिछले एक माह से वन विभाग के आला अधिकारी असमंजस की स्थिति में हैं और उसे अपनाने तक को तैयार नहीं है.

छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिला स्थित बारनवापारा जंगल में सालों बाद अचानक बाघ दिखा. बाघ की सुरक्षा को लेकर वन विभाग सहित प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया. जिला कलेक्टर केएल चौहान ने मंगलवार को बारनवापारा अभयारण के आसपास के 7 गांवों में धारा 144 लागू कर दी है. इनमें रवान, मोहदा, कौआबाहरा, मुरुमडीह, छतालडबरा, गजराडीह व दलदली शामिल हैं. इन गांवों में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भी रोक है.

बता दें कि बलौदा बाजार के बारनवापारा अभ्यारण्य में 7 मार्च से एक बाघ को देखने की खबर आई. इसको लेकर वन विभाग के आला अधिकारी असमंजस की स्थिति में हैं. पिछले दिनों जब बार नवापारा अभ्यारण्य में बाघ का वहां घूमने गए पर्यटकों ने वीडियो बनाकर वायरल किया तो वन विभाग के अधिकारी वीडियो की पुष्टि तक नहीं कर सके. हालांकि बाद में बारनवापारा अभ्यारण्य में घूम रहे बाघ को लेकर विभाग ने पुष्टि की, लेकिन उसकी सुरक्षा को लेकर विभाग के अधिकारी लापरवाह नजर आए. बारनवापारा अभ्यारण्य में बाघ के घूमने के बीच ही शिकारी के भी घूमने की बात निकलकर सामने आई है.

बाघ को ट्रेक करने 3 टीमें गठित: वन मण्डल बलौदाबाजार, वन मण्डल महासमुन्द, वन विकास निगम ने 3 ट्रेकिंग टीम गठित की है. जो नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी रायपुर और वसुंधरा सोसाइटी फार कंजर्वेशन ऑफ नेचर के सहयोग से लगातार ट्रेकिंग कर रही है. वहीं, वन विभाग लगातार ग्रामीणों को जंगल में ना जाने के लिए सचेत कर रहा है. साथ ही वन विभाग रात में पेट्रोलिंग भी कर रहा है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    CANAL; किसानों का आक्रोश, सिंचाई पानी देने क्रासिंग डी सी का अस्थायी मरम्मत शुरू

    रायपुर, जल उपभोक्ता संस्था टेकारी के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले महानदी मुख्य नहर के   किलोमीटर से निकले आउटलेट से खेतों तक सिंचाई पानी पहुंचाने बनाये गये क्रासिंग डी सी…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व