COURT; कोर्ट ने फरार तोमर बंधुओं की चार प्रॉपर्टी की कुर्की का दिया आदेश,कल है दोनों आरोपियों के अदालत में पेश होने का अंतिम दिन

रायपुर, सूदखोर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित तोमर की संपत्ति को कुर्क करने की याचिका को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। रायपुर सेशन कोर्ट ने चार प्रॉपर्टी की कुर्की के लिए रायपुर कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा है, जिसमें तीन प्रॉपर्टी वीरेंद्र तोमर और एक प्रॉपर्टी रोहित तोमर की शामिल है। रायपुर पुलिस द्वारा फरार तोमर बंधुओं के खिलाफ उद्घोषणा की अंतिम तिथि कल है। अगर कल वे कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में सीएसपी राजेश देवांगन ने जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में वीरेंद्र और रोहित तोमर के खिलाफ कर्जा एक्ट, ब्लैकमेलिंग और संगठित अपराध से जुड़े तीन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है फिर भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने आरोपियों की सूचना देने वाले को 5,000 रुपये नगद इनाम देने की भी घोषणा की है।

गंभीर धाराओं के तहत दर्ज मामले

वीरेंद्र और रोहित तोमर के खिलाफ पुरानी बस्ती थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2), 111(1) और छत्तीसगढ़ ऋणियों संरक्षण अधिनियम की धारा 04 के तहत मामला दर्ज है। दोनों आरोपी 5 जून 2025 को यह अपराध घटित कर फरार हो गए थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फरारी के दौरान गंभीर अपराध करने की क्षमता रखते हैं और उनका खुले में घूमना समाज के लिए घातक हो सकता है। यही वजह है कि रेगुलेशन के पैरा 80-A के तहत कार्रवाई करते हुए इनकी सूचना देने पर इनाम घोषित किया गया है।

अंडे के ठेले से बीएमडब्ल्यू तक का सफर

वीरेंद्र तोमर समता कालोनी में 2008 में अंडे का ठेला लगाता था। वहीं से उसने ब्याज में पैसा देने की शुरुआत की। पहले 500 हजार रुपये दिया करता था। दो तीन साल बाद उसने सूदखोरी को धंधा बना लिया। लोगों को पैसे देकर 10 से 15 प्रतिशत ब्याज वसूलने लगा। नहीं देने पर मारपीट, अपहरण सहित अन्य वारदात करता था। देखते ही देखते उसने भाठागांव में करोड़ों की हवेली खड़ी कर ली। तोमर बंधुओं का करोड़ों की संपत्ति, बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियां, 5,000 वर्गफीट की आलीशान कोठी, लाखों की नकदी, सोना और अवैध हथियारों तक का सफर न केवल चौंकाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कुछ रसूखदार लोगों की मेहरबानी और प्रशासनिक लापरवाही ने इस आपराधिक गतिविधियों को पनपने का मौका दिया।आपराधिक इतिहास

वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। रायपुर में पिछले कुछ वर्षों में दोनों भाई अपराध की दुनिया के बड़े चेहरों के रूप में उभरे हैं। दोनों भाइयों के खिलाफ मारपीट, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी, और खारून नदी के घाट पर अवैध कब्जे जैसे गंभीर अपराधों के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। उनकी शुरुआत रेलवे स्टेशन पर पॉकेटमारी जैसे छोटे अपराधों से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने सूदखोरी, रंगदारी, और अवैध हथियारों के कारोबार में अपनी पकड़ मजबूत की।

ऐसे बनाया अकूत संपत्ति

छोटे स्तर के अपराधों से शुरुआत करने वाले इन भाइयों ने न केवल रायपुर में अपनी जड़ें जमाईं, बल्कि सूदखोरी और रंगदारी के जरिए करोड़ों की संपत्ति अर्जित की। उनकी आलीशान कोठी, महंगी गाड़ियां, और भारी मात्रा में नकदी और सोने की बरामदगी इस बात का सबूत है कि अपराध का उनका नेटवर्क कितना संगठित और व्यापक हो चुका था। यह सवाल उठता है कि इतने बड़े स्तर पर आपराधिक गतिविधियां चलाने के बावजूद वे इतने समय तक कानून की पकड़ से बाहर कैसे रहे?

ताेमर बंधुओं के ठिकाने से ये हुए जब्त

नकद राशि- 35,10,300
सोने के आभूषण- 734 ग्राम
चांदी के आभूषण- 125 ग्राम
लक्जरी वाहन- बीएमडब्ल्यू, थार, ब्रेजा।
इलेक्ट्रानिक सामान- लैपटाप, आइपैड, सीपीयू, डीवीआर, चेकबुक, एटीएम कार्ड, नोट गिनने की मशीन
दस्तावेज- जमीन की रजिस्ट्री, ई-स्टांप, लेन-देन का रजिस्टर
अवैध हथियार- एक रिवाल्वर, एक पिस्टल, पांच तलवार, जिंदा और आवाजी कारतूस।

  • Related Posts

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    HC; शादी का झांसा देकर बनाया संबंध रेप नहीं, बालिग महिला की सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, ट्रायल कोर्ट का फैसला बीस साल बाद पलटा…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला बालिग है, और उसकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां