TOURISM;ट्रैवल्स कंपनियों के आफर शुरू, दार्जिलिंग 25,400 तो लेह 27,999 रुपये में कीजिए यात्रा

रायपुर, अभी गर्मी की छुट्टियां चल रही है और बहुत से लोग अपना छुट्टियां मनाने यात्रा पर निकल चुके है,लेकिन ऐसे लोग अभी तक अपना प्लान तैयार नहीं कर पाए है,उनके लिए ट्रैवल्स कंपनियों द्वारा आकर्षक आफर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत फ्लाइट किराये में 10 प्रतिशत तो होटल किराये में 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। ट्रैवल्स कंपनियों के इस पैकेज में प्रति व्यक्ति दार्जिलिंग की यात्रा 25400 तो लेह की यात्रा 27999 रुपये में कर सकता है।

ट्रैवल्स कंपनियों द्वारा दिए जा रहे इन आफरों में गोवा 10999 रुपये, केरला 14499 रुपये, कश्मीर 15999 रुपये, दार्जिलिंग 25499 रुपये, लेह 27999 रुपये, थाईलैंड 15999 रुपये, दुबई 17999 रुपये, मलेशिया 17999 रुपये, बाली 27999 रुपये और सिंगापुर 43999 रुपये का पैकेज है। ट्रैवल्स कंपनियों का कहना है कि ये सारे पैकेज उपभोक्ताओं के बजट व उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए किए गए है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष हालीडे पैकेज 10 प्रतिशत तक सस्ते है। बताया जा रहा है कि अप्रैल और मई में ट्रैवल्स की रफ्तार थोड़ी सुस्त रही,इसके चलते ही कंपनियों ने हालीडे पैकेज में कमी की है। कंपनियों का कहना है कि ये सारे पैकेज यात्रियों का ध्यान रखते हुए बनाए गए है और उन्हें मैसेज भी किए जा रहे है।

होटल में रहना, खाना-पीना फ्री

ट्रैवल्स कंपनियों के इन आफरों में होटलों में रहना,घूमना-फिरना, खाना-पीना फ्री रहता है। उपभोक्ताओं के बजट के अनुसार ये पैकेज 4 दिन 5 रातें व 6 दिन 7 रातें की होती है।

घरेलू उड़ानों का किराया अभी भी महंगा

भले ही ट्रैवल्स कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को रिझाने के लिए आकर्षक ट्रैवल्स पैकेज दे रही है,लेकिन घरेलू उड़ानों का हवाई किराया अभी भी महंगा है। विशेषकर रायपुर से दिल्ली का किराया 9000 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं रायपुर से मुंबई का किराया 7500 रुपये, रायपुर से कोलकाता 6000 रुपये, रायपुर से हैदराबाद का किराया 7000 रुपये तक है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; रायपुर मंडल में ओएचई निरीक्षण के लिए एआई-संचालित ड्रोन की तैनाती

    0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आधुनिक तकनीक का उपयोग रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, परिचालन की सुरक्षा, विश्वसनीयता और दक्षता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर आधुनिक तकनीकों को…

    RAILWAAY; फिर से पटरी पर लौटी ये 13 मेमू ट्रेनें, बोरतलाव-दरेकसा के बीच काम हुआ पूरा

     रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) के नागपुर मंडल अंतर्गत बोरतलाव-दरेकसा रेल खंड के यात्रियों के लिए राहत की खबर है. समपार फाटक क्रमांक 481 पर प्रस्तावित गर्डर डी-लॉन्चिंग का…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां