TRAFFIC;चालानी के साथ सख्त एक्शन, राजधानी में सड़क किनारे ट्रक पार्क करने वाले 3 चालकों पर FIR

रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रक और ट्रेलर खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘पत्रिका’ में ‘मौत को दावत देते हुए सड़कों पर खड़े ट्रक’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और रिंग रोड पर विशेष अभियान चलाकर कई भारी वाहनों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान तीन वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि यातायात थाना टाटीबंध और थाना आमनाका की संयुक्त टीम ने हीरापुर मार्ग, बिलासपुर रोड और टाटीबंध चौक के आसपास सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक एवं ट्रेलरों के खिलाफ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सड़क पर बाधित करने वाले और नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े भारी वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई-चालान किए गए। वहीं, तीन भारी वाहन चालकों को थाना आमनाका भेजा गया, जहां उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई।

रिंग रोड पर बढ़ रहा था हादसों का खतरा

सड़क किनारे लंबे समय तक खड़े रहने वाले भारी वाहनों के कारण रिंग रोड पर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा था। इससे आम वाहन चालकों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल अभियान चलाकर स्थिति सुधारने की कार्रवाई की।

चालकों को दी गई समझाइश

कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने ट्रक और ट्रेलर चालकों को सड़क पर अनधिकृत पार्किंग नहीं करने और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि राजधानी में यातायात सुरक्षित और सुचारु बना रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SCHOOL; शिक्षा मंत्री के इलाके के सरकारी स्कूल में 8 छात्रों ने खाई नशीली दवा, 1 बच्चा ICU में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    दुर्ग, शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में अब स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर…

    SUICIDE; दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तार

    दुर्ग, दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में नंदनी पुलिस ने फरार दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। महिला के पति और ससुर सिमगा क्षेत्र में छिपकर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र