TRANSGENDER; किन्नर बनकर महिलाएं कर रही थी दुकानों से वसूली, असली किन्नरों ने की पिटाई

धमतरी , देवार बस्ती की चार महिला नकली किन्नर बनकर धमतरी शहर के दुकानों में पहुंचकर रुपये की वसूली कर रही थी, तभी रायपुर से पहुंचे किन्नरों ने सभी को पकड़ने दौड़ाया। तीन महिला भाग निकली, जबकि एक महिला पकड़ में आ गई, जिसे किन्नरों ने थप्पड़ जड़ा। इस दौरान वह भाग रही थी, तो गिरकर बेहोश हो गई और शरीर से खून निकलने लगा। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस शक्ति टीम मौके पर पहुंची। संजीवनी एंबुलेंस से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 नवंबर को देवउठनी पर्व पर ग्राम भटगांव-सोरम रोड पर रहने वाली चार महिलाएं नकली किन्नर बनकर धमतरी पहुंची। यहां गौरवपथ रोड पर सड़क किनारे संचालित दुकानों में जाकर रुपये की अवैध वसूली कर रही थी। रुपये वसूली की शिकायत रायपुर में रहने वाले किन्नरों को मिली थी, इसके निगरानी के लिए पिछले कुछ दिनों से रायपुर के किन्नरों की टीम धमतरी में आकर ठहरी थी और निगरानी में जुटी थी। देवउठनी पर्व के दिन किन्नरों ने चार नकली किन्नरों को दुकान से रुपये वसूली करते हुए देखा, तो पकड़ने के लिए दौड़ाए।

इस दौरान तीन नकली किन्नर महिला भाग निकली, जबकि एक पकड़ा गई। जिसे रायपुर के किन्नरों ने थप्पड़ जड़ा, तो वह छुड़ाकर भागने कोशिश की और कुछ दूर में जाकर जमीन पर गिर गई। घटना में वह बेहोश हो गई। महिला के सिर पर खून निकलने से वह घायल हो गई। घटना को देखने वहां लोगों की भीड़ लग गई। कुछ स्वास्थ्यकर्मी ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया और संजीवनी एंबुलेंस को बुलाया। मौके पर पुलिस शक्ति टीम व अन्य पुलिस जवान भी पहुंच गए। रायपुर से पहुंचे किन्नरों की टीम भी वहां पहुंची थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां