SIC; छत्तीसगढ़ के मुख्य सूचना आयुक्त बने अमिताभ जैन, दो अन्य आयुक्त भी नियुक्त, नोटिफिकेशन जारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य सूचना आयोग में अहम नियुक्तियां की हैं. राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त का बनाया गया है. इसके साथ ही दो अन्य सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति की गई है. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 15 की उपधारा (3) में दी गईं शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर अमिताभ जैन को उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से नियुक्त करता है. अमिताभ जैन के साथ ही पूर्व आईएएस उमेश कुमार अग्रवाल और शिरीष चंद्र मिश्रा को नियुक्ति दी गई है, दोनों अधिकारियों को सूचना आयुक्त बनाया गया है. सूचना के अधिकार के नियम के तहत मुख्य सूचना आयुक्त की पदावधि, वेतन, भत्ते और सेवा एवं शर्तें होंगी.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव साल 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. छत्तीसगढ़ के गठन से पहले वे मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी थे. बाद में उन्होंने छत्तीसगढ़ को चुना. अविभाजित एमपी में उनकी पहली पोस्टिंग जबलपुर में सहायक कलेक्टर को तौर पर 1990 में हुई. साल 1991 से 1993 तक नीमच में एसडीएम पद पर तैनात रहे. इसके बाद सरगुजा के प्रोजेक्ट अधिकारी बनाए गए. ग्वालियर में अतिरिक्त कलेक्टर के तौर पर साल 1994 से 1996 तक रहे. इसके बाद सीईओ बनाए गए. साल 1997 में राजगढ़ के पहली बार कलेक्टर बने. छतरपुर, होशंगाबाद के साथ-साथ रायपुर के कलेक्टर रहे. वित्त, जनसंपर्क, लोक निर्माण, वन, योजना, आबकारी, लोक निर्माण, जेल, परिवहन जैसे विभाग में अहम भूमिका निभाई. अमिताभ जैन के नाम मुख्य सचिव के तौर पर छत्तीसगढ में सबसे लंबा कार्यकाल का रिकॉर्ड है.

  • Related Posts

    HB; निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा और भुगतान पर गृह निर्माण मण्डल की बड़ी पहल, ठेकेदार मंडल की विकास यात्रा के अभिन्न सहयोगी

    0 मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव एवं आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने निर्माण ठेकेदारों के साथ की समीक्षा बैठक रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा निर्माण कार्यों…

    ELECTRICITY; स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग मिलने का दावा, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन भी

    रायपुर, स्मार्ट बिजली मीटर के जरिये उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग, बिजली खपत की रीयल टाइम जानकारी तथा बिजली उपयोग का बेहतर प्रबंधन करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’