VOTING;छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात सीटों पर थमा मतदान,शहरों में कम-गांवों में ज्यादा मतदान

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर शाम 6 बजे मतदान थम गया। तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा व सरगुजा में हुआ मतदान। सुबह सात बजे से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे थे। दोपहर में गर्मी के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ दिखी।

छत्तीसगढ़ में शाम पांच बजे तक सात लोकसभा सीटों पर 66.87 प्रतिशत मतदान हो चुका है। एक करोड़ 39 लाख एक हजार 285 मतदाताओं में से शाम पांच बजे तक 92 लाख 95 हजार 789 लोगों ने मतदान कर लिया । प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक 58.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। शाम बजे तक के आंकड़ों पर गौर करें तो रायपुर में 61.25 प्रतिशत, बिलासपुर में 60.05 प्रतिशत, दुर्ग में 67.33 प्रतिशत,कोरबा में 70.60 प्रतिशत,रायगढ़ में 75.84 प्रतिशत, सरगुजा में 74.17 प्रतिशत व जांजगीर-चांपा में 62.44 प्रतिशत मतदान हुआ।

 छत्तीसगढ़ में दोपहर तीन बजे के बाद भी मतदान प्रभावित नहीं हुआ है। दरअसल, प्रदेश में मौसम का मिजाज दूसरे दिन की तुलना में आज बेहतर रहा। दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहने के कारण धूप का असर कम था, हालांकि बाद में कड़ी धूप में भी मतदाता टिके रहे। दोपहर 3 बजे तक 58.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिलासपुर-50.76,दुर्ग-58.06,जांजगीर चांपा-55.38, कोरबा-62.14, रायगढ़-67.87, रायपुर 51.66 और सरगुजा में 65.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। अभी तीन घंटे की रिपोर्ट आनी बाकी है। पिछली बार इन सात सीटों पर 71 प्रतिशत मतदान हुआ था।

रायगढ़ लोकसभा के 8 विधानसभा में दोपहर 3 बजे तक 67.87 प्रतिशत मतदान

Raigarh Lok Sabha Voting: लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 2 रायगढ़ संसदीय क्षेत्र आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। इस सीट 8 विधानसभा है जिसमें धरमजयगढ़ और पत्थलगांव में बंफर मतदान दोपहर 3 बजे तक दर्ज की गई हैं। कुनकुरी में 69.91, खरसिया में 67.80, जशपुर 67.55, धरमजयगढ़ 72.72, पत्थलगांव में 67.95, रायगढ़ 62.92 लैलूंगा में 71.31 और सारंगढ मे 64.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस तरह रायगढ़ लोकसभा में 67.80 प्रतिशत मतदान हुआ है। अगर मतदान आंकड़े की बात करे तो दोपहर 1 बजे की स्थिति में 55.87 प्रतिशत हुआ था, 11 बजे तक 37.92 और 9 बजे की तक 18.05 प्रतिशत मतदान हुआ है।

छत्तीसगढ़ में सात सीटों पर 3 बजे तक 58.19 प्रतिशत मतदान

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात लोकसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 58.19 प्रतिशत मतदान हुआ।

बिलासपुर – 50.76%
दुर्ग – 58.06%
जांजगीर चांपा – 55.38%
कोरबा – 62.14%
रायगढ़ – 67.87%
रायपुर – 51.66%
सरगुजा – 65.31%

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह ग्राम बगिया में किया मतदान, जनता से की मतदान की अपील

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान किया। मतदान के लिए साय, मां जसमनी साय, पत्नी कौशल्या साय, बेटा तोशेंद्र साय, बेटी स्मृति साय, बहु राजकुमारी साय सहित पूरे परिवार ने लाइन में लगकर अपने बारी का इंतजार किया और मतदान किया। मतदान के बाद सीएम साय ने कहा कि जन-जन में मोदी और भाजपा के प्रति उत्साह है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां