VOTING; तीसरे चरण का मतदान खत्म, 61.29 फीसदी हुई वोटिंग,छत्तीसगढ़ में 66.99 % मतदान

नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 सीटों पर 7 मई को मतदान हुआ। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6:00 बजे संपन्न हुआ। हालांकि, कुछ लोकसभा सीटों पर मतदान शाम 4 बजे ही खत्म हो गया था। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्‍यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान हुआ है।

तीसरे चरण का रण खासा दिलचस्प है, क्योंकि इसमें 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दिग्‍गजों की साख दांव पर लगी है।  सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो गया। बिहार में कुछ जगह शाम 4 बजे तक ही मतदान का समय निश्चित किया गया था। शाम पांच बजे तक देशभर में 60 फीसदी मतदान हुआ। असम और बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई।

देशभर में 61.29 फीसदी वोटिंग

किस राज्य में कितना मतदान (प्रतिशत में)

असम : 75.1
यूपी: 57.3
कर्नाटक: 67.26
गुजरात: 56.65
गोवा: 74.27
छत्तीसगढ़: 66.99
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 65.23
पश्चिम बंगाल: 73.93
बिहार: 56.55
एमपी: 63.03
महाराष्ट्र 54.22

दोपहर तीन बजे तक देशभर में 50.71 फीसदी वोटिंग

किस राज्य में कितना मतदान (प्रतिशत में)

असम : 63.8
यूपी: 46.78
कर्नाटक: 54.20
गुजरात: 47.03
गोवा: 61.39
छत्तीसगढ़: 58.19
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 52.43
पश्चिम बंगाल: 63.11
बिहार: 46.69
एमपी: 54.09
महाराष्ट्र 42.63

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां