WAR; देश में लगेगा लॉकडाउन? आ गया सरकार का जवाब,मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सब कर दिया क्लियर

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने ईरान युद्ध के चलते देश में संभावित लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों पर साफ और सख्त रुख अपनाया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लॉकडाउन को लेकर जो भी बातें कही जा रही हैं वे पूरी तरह निराधार हैं. उन्होंने कहा कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार हालात पर नजर रखे हुए है, लेकिन फिलहाल देश में किसी भी तरह के लॉकडाउन की योजना नहीं है.

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है और इस तरह की बातें पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाना गैर-जिम्मेदाराना है और इससे लोगों में बेवजह डर फैलता है. सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

  • सरकार ने साफ किया है कि मौजूदा वैश्विक हालात के बावजूद देश में ईंधन या जरूरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं है. मंत्रालय के मुताबिक भारत के पास पर्याप्त तेल और गैस का स्टॉक मौजूद है और अगले 60 दिनों की सप्लाई पहले ही सुनिश्चित कर ली गई है. इसके अलावा भारत अब 41 से ज्यादा देशों से कच्चा तेल आयात कर रहा है, इससे होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी तरह की बाधा का असर काफी हद तक कम हो गया है.
  • तेल कंपनियों ने भी अपनी तरफ से तैयारियां बढ़ा दी हैं. पेट्रोल पंप मालिकों को अब पहले से ज्यादा क्रेडिट दिया जा रहा है ताकि किसी भी स्थिति में पेट्रोल-डीजल की कमी न हो. सरकार का कहना है कि भारत पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यातक देश भी है, इसलिए “नेशनल एनर्जी इमरजेंसी” जैसी किसी स्थिति की जरूरत फिलहाल नहीं है.

सरकार की तैयारी और भरोसा

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह हर स्थिति पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कदम उठाने के लिए तैयार है. अधिकारियों के मुताबिक भारत ने पहले भी वैश्विक संकटों का मजबूती से सामना किया है और इस बार भी समय रहते सही फैसले लेकर देश को किसी बड़े संकट से बचाया जाएगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FASTAG; 1 अप्रैल से हाईवे पर गाड़ी चलाना होगा महंगा, बढ़ने जा रही है फास्टैग एनुअल पास की कीमत

    नईदिल्ली, अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं और FASTag एनुअल पास लेने का सोच रहे हैं, तो जल्द ही ले लीजिए। 1 अप्रैल से इसके दाम बढ़ जाएंगे।…

    GOVT; तेल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई, आम लोगों को क्या फायदा?

    नई दिल्ली, ईरान युद्ध के कारण देश मे डीजल और पेट्रोल की दिक्कत शुरू हो गई है। साथ ही कच्चे तेल की कीमत भी प्रति बैरल 100 डॉलर से ज्यादा…

    You Missed

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर