RAPE;पुणे बस रेप केस का दरिंदा गिरफ्तार, गन्ने के खेत में बने फार्म में छिपा था

पुणे, महाराष्ट्र के पुणे बस रेप केस का दरिंदा दत्तात्रेय रामदास गाडे को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रेपिस्ट को 70 घंटे बाद गिरफ्तार करने में सफल हुई है। आरोपी दत्तात्रेय गाडे को पुणे पुलिस ने उसी के गांव शिरूर से देर रात 1.30 बजे के करीब गन्ने के खेतों में बने फार्म से गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 13 टीमें पिछले तीन दिन खाक छान रही थी। आरोपी को ढूंढने के लिए एक लाख का इनाम भी घोषित किया था। आज उसे पुणे की अदालत में पेश किया जाएगा।

आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे ने पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड डिपो पर खड़ी नगर निगम की बस में एक 26 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे मंगलवार को हुई घटना के बाद से ही फरार था। आरोपी गाडे पर पहले से ही चोरी, डकैती और चेन-स्नेचिंग के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। 2019 से वह एक अपराध के मामले में जमानत पर बाहर था।

क्राइम ब्रांच पुणे के DCP निखिल पिंगले ने बताया कि गांव में गन्ने के एक बाग से आरोपी को रात 1:30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के पूरे प्रोसेस में गांव के लोग हमसे जुड़े हुए थे। गांव वालों ने आरोपी को पहचान लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। साथ ही पकड़ने में भी मदद की। आरोपी को आगे की जांच के लिए पुणे भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुणे का स्वारगेट बस डिपो महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (MSRTC) के सबसे बड़े बस डिपो में से एक है। पीड़ित महिला मेडिकल फील्ड में काम करती है। उसने बताया है कि वह मंगलवार (25 फरवरी) की सुबह करीब 5.45 पर फलटण, सतारा की बस का इंतजार कर रही थी। उस दौरान एक आदमी उसके पास आया और उसे ‘दीदी’ कह कर बुलाया। आदमी ने कहा कि सतारा की बसें दूसरे प्लेटफॉर्म पर आई है। इसके बाद आरोपी उस महिला को स्टेशन के किसी और प्लेटफॉर्म पर खाली खड़ी ‘शिव शाही’ एसी बस में ले गया। बस में लाइटें बंद थीं और पूरी तरह से अंधेरा था, इसलिए महिला बस में चढ़ने से डर रही थी लेकिन आरोपी ने उसे बार-बार यह बताने की कोशिश की कि यही सही बस है। बस में ले जाने के बाद आरोपी ने महिला से हैवानियत की और फिर भाग गया। भागने से पहले उसने पीड़िता को धमकी दी कि किसी को इसके बारे में न बताए।

  • Related Posts

    ORIUM; सरगुजा में त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी गांव में भी 2 एकड़ में अफीम की खेती, कलेक्टर-एसपी मौके पर

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ केसरगुजा के बलरामपुर जिले में त्रिपुरी घोसराडांड़ के बाद करौंधा थाना क्षेत्र के तुर्रीपानी गांव में भी अफीम की खेती मिली है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को…

    ACCIDENT;अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, तीन लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    नारायणपुर,  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?