WATER; तालाब-पोखर होंगे लबालब, निस्तारी जल संकट से मिलेगी निजात, 500 क्यूसेक डिस्चार्ज के साथ गंगरेल का पट खोला गया

रायपुर, छत्तीसगढ में दिनोदिन बढ़ते गर्मी के साथ ग्रामों में व्याप्त निस्तारी पानी की समस्या व भूगर्भीय जल स्त्रोत के नीचे जाने से पेयजल संकट गहराने की‌‌ ओर शासन – प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराये जाने के बाद हरकत में आये प्रशासन ने बीते बुधवार को समस्या से निजात दिलाने गंगरेल का पट खोल दिया गया है । शुरुआती 5 सौ क्यूसेक के डिस्चार्ज को दो भागों में बांट महानदी मुख्य नहर व मांढर शाखा नहर में प्रवाहित किया जा रहा है जिसके चलते पानी की दौड़ काफी धीमी है । सूत्रों के अनुसार डिस्चार्ज को क्रमशः धीरे – धीरे बढ़ाया जावेगा और इसकी शुरुआत कर दी गयी है ।


  ज्ञातव्य हो कि गर्मी के चलते तालाबों के सूखते जाने की वजह से ग्रामों में जहां निस्तारी संकट उठ खड़ा होना शुरू हो गया है वहीं भूगर्भीय जल स्त्रोत के नीचे जाते जाने की वजह से पेयजल समस्या भी सामने आना शुरू हो चुका है जिसे की तालाबों के भरने से एक सीमा तक रोका जा सकता है । ग्रामीणों की मांग व ज्वलंत समस्या को देखते हुते बीते मंगलवार को जहां बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आने वाले 10 सिंचाई पंचायतों के पूर्व अध्यक्षों ने जहां विभागीय अधिकारियों से अविलंब गंगरेल से निस्तारी पानी छोड़ने की गुहार लगाई थी वहीं रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व मुख्य सचिव विकासशील सहित क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मेल से ज्ञापन भेज गंगरेल से निस्तारी पानी छुड़वाने का आग्रह किया था ।

इसके पहले अभनपुर क्षेत्र से विधायक रहे पूर्व सिंचाई मंत्री धनेन्द्र साहू ने भी निस्तारी पानी की समस्या को लेकर शासन – प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था । सिंचाई पंचायतों के अध्यक्ष रहे हिरेश चंद्राकर , तुलाराम चन्द्राकार , गोविंद चंद्राकर , चिंताराम वर्मा, प्रहलाद चंद्राकर, मनमोहन गुप्ता, भारतेन्दु ‌साहू, धनीराम साहू,थानसिह साहू ने डिस्चार्ज बढ़ाने की मांग के साथ – साथ पानी के व्यर्थ बरबादी को‌ रोकने पर्याप्त मैदानी अमला की व्यवस्था करने व संबंधित यंत्रियों तथा सिंचाई अनुविभागीय अधिकारियों को सतत् दौरा सुनिश्चित कराने का आग्रह विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों से किया है । 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; हाईकोर्ट का फैसला,8 कर्मचारियों की बर्खास्तगी रद्द, तुरंत बहाल करें

    रायपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को एक बड़ा झटका देते हुए साइंस एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल के 8 कर्मचारियों की बर्खास्तगी को सिरे से खारिज कर दिया है। जस्टिस बीडी…

    ACTION; 1 लाख रुपये जुर्माने के साथ स्कूल संचालन पर रोक,भाषा के आधार पर भेदभाव करने वाले किड्स एकेडमी पर कार्रवाई

    अम्बिकापुर, भाषा के आधार पर बालक को प्रवेश देने से इंकार करने के मामले में किड्स एकेडमी पर सख्त कार्येवाही करते हुए एक लाख रुपए जुर्माना किया गया है। इस…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……