WEATHER; छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, सरगुजा में सबसे अधिक सर्दी, पारा 5.3 डिग्री पहुंचा

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। रात के साथ ही अब सुबह-सुबह व दोपहर के वक्त भी ठंड बढ़ने लगी है। अंबिकापुर में तो शीतलहर के हालात बन गए है, साथ ही बस्तर संभाग के भी कुछ क्षेत्रों में शीतलहर के हालात है। मंगलवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।वहीं रायपुर में दिन का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। जनवरी में तो प्रदेश के और भी कई क्षेत्रों में शीतलहर के हालात बन सकते है।प्रदेश में उत्तर से ठंडी व शुष्क ठंडी हवाओं के आने का सिलसिला बढ़ने लगा है। इसके चलते ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। सुबह-सुबह व रात के साथ ही शाम के वक्त भी ठंड बढ़ी है। अगले 24 घंटों में ठंडी व शुष्क हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान और गिरेगा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 22 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी। इसके बाद 23 व 24 दिसंबर को प्रदेश में हल्के बादल भी छाए रह सकते है।मंगलवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य रहा। इसी प्रकार बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…