WEATHER; नौतपा में बरस रही आग,19 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी,छत्‍तीसगढ़ में पारा पहुंचा 47 डिग्री

रायपुर, पूरा छत्‍तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और लोग गर्मी, उमस और गर्म हवाओं के थपेड़ों से बेहाल है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि लू से बचने के लिए लोगों को पर्याप्त उपाय कर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।

आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। इन दिनों दिन की तपिश के साथ ही रात में भी गर्म हवाएं चलने लगी है। प्रदेश भर में मुंगेली सर्वाधिक गर्म रहा। एडब्ल्यूएस मुंगेली का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं बिलासपुर का भी अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा रही।

मंगलवार को रायपुर में इस सीजन का सबसे गर्म दिन बीता, इस वर्ष पूरे सीजन में रायपुर का अधिकतम तापमान इतना नहीं पहुंचा था। बढ़ती गर्मी व उमस के चलते इन दिनों अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के शिकार वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में इन दिनों उत्तर पश्चिम से गर्म व शुष्क हवाओं के आने का क्रम अभी जारी है। लेकिन हवा कि गति थोड़ी कम होने के कारण अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रोंमें लू चलेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?