World

WEATHER, छत्तीसगढ़ में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, राजधानी में पारा 46 पर,रात भी सर्वाधिक गर्म, 31.2 डिग्री पहुंचा

रायपुर, कल मंगलवार को नौतपा के चौथे दिन देशभर गर्म रहा। वहीं छत्तीसगढ़ में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में मंगलवार को दिनभर की गर्मी ने इस साल के अब तक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।राजधानी एव राजनांदगांव में रात भी सर्वाधिक गर्म रही। जहां पारा 31.2 डिग्री तक पहुंच गया।

प्रदेश का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री मुंगेली जिले में दर्ज किया गया। वहीं राजधानी में 46 डिग्री, रायगढ़ में 46.3, सूरजपुर में 45.4, दुर्ग में 44.6, कोरबा में 44.5 महासमुंद में 46.7 डिग्री और बिलासपुर में 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में 43.5, राजनांदगांव में  45.0, कांकेर में 41.2, नारायणपुर में 40.1 और जगदलपुर में 38.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। 

बता दें मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, एमसी भरतपुर, मुंगेली, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़ में रात के समय भी काफी गर्मी की संभावना जताई है। 
जिला अधिकतम सामान्य से अंतर न्यूनतम अंतर
रायपुर 46.0 +4.0 31.2 +3.2 बिलासपुर 46.4 +3.2 29.6 +0.5 पेंड्रा रोड 45.0 +5.2 28.6 +2.8 अंबिकापुर 43.5 +3.2 25.8 -0.1 जगदलपुर 38.5 +0.6 27.2 +2.7 दुर्ग 44.6 +1.6 30.0 +0.3 राजनांदगांव 45.0 – 31.5 –

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button