WEATHER; बगुलों ने शुरु किया घोसला बनाना, छत्‍तीसगढ़ में मानसून के एंट्री 13 जून को

रायपुर, बगुलों ने जगह जगह अपना घोषला बनाना शुरु कर दिया है। इससे अब प्रदेश में मानसून क आने का संकेत मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने इस साल मानसून के आगमन को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इसके अनुसार अब छत्तीसगढ़ में मानसून सबसे पहले 13 जून को बस्तर पहुंचेगा। इसके बाद 16 जून को रायपुर और 21 जून तक पूरे प्रदेश को कवर करते हुए अंबिकापुर तक फैल जाएगा।

इससे पूर्व 2023 में मानसून ने 21 जून को बस्तर और रायपुर में प्रवेश किया था और 22 जून तक अंबिकापुर में इसकी धमक जा पहुंची थी। वहीं, मौसम विज्ञानियों के अनुसार केरल में दस्तक देने के बाद मानसून को छत्तीसगढ़ पहुंचने में अमूमन 14 से 15 दिनों का समय लगता है।

केरल में मानसून 31 मई को पहुंचने की संभावना जताई गई है। बता दें कि पांच साल पहले केरल से छत्तीसगढ़ में मानसून आने में 10 दिन का समय लगता था अब वह बढ़कर 14 से 15 दिन हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से साफ है कि मानसून पिछली बार की तुलना में इस बार बस्तर सहित रायपुर और अंबिकापुर तक जल्दी पहुंच जाएगा। इसी बीच मौसम विभाग का आंकलन है इस बार पिछले वर्ष से अच्छी वर्षा होगी।

सामान्‍य से अधिक वर्षा की उम्मीद

मौसम विभाग द्वारा कुछ दिनों पूर्व जारी किए गए मानसून सहित वर्षा के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल वर्षा 106 प्रतिशत होने की उम्मीद है। इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसका मुख्य कारण अलनीनो का कम होता असर कहा जा रहा है। जिसके कारण इस साल अच्छे मानसून की संभावना है। अच्छी बारिश से किसानों को फसल उत्पादन में काफी मदद मिलेगी। 2021 के पहले तक रायपुर में मानसून आने की सामान्य तारीख 13 जून थी। उसके बाद 16 जून और जगदलपुर 8 जून से 13 जून और अंबिकापुर में कोई बदलाव नहीं होता दिखाई दे रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; 12वें दिन में पहुंचा युद्ध, 140 अमेरिकी सैनिकों को मारने के बाद पूरे कॉन्फिडेंस में ईरान, हॉर्मुज घेरकर बैठा

     तेहरान, ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया. रात भर पूरे पश्चिम एशिया में हवाई हमले के सायरन, मिसाइल लॉन्च और नए हमलों की…

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां