WEATHER; बारिश से राजधानी में बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत, ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर, राजधानी रायपुर में मौसम एक बार फिर बदला गया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बनी द्रोणिका के प्रभाव से रायपुर में रूक-रूककर देर रात तक बादल झमाझम बरसे। बारिश के कारण रायपुर के तापमान में भारी गिरावट आई है और कड़ी धूप से राहत मिली। मंगलवार को भी सुबह से बादल छाए हुए हैं।मौसम विभाग के अनुसार रायपुर सहित कुछ स्थानों में हल्की वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़, ओलावृष्टि और वज्रपात होने की संभावना है।

राजधानी में सोमवार सुबह से शाम तक धूप-छांव भरा मौसम रहा। शाम होते ही आसमान में छाए बादल बरस पड़े। शाम लगभग साढ़े 6 से 7 बजे के बीच अच्छी बारिश हुई। इसके बाद रात में रूक-रूककर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और बारिश होती रही।

तापमान में आई गिरावट

बदली बारिश के कारण राजधानी के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कहना है कि छत्तीसगढ में आने वाले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से लेकर विदर्भ, मराठवाड़ा के ऊपर स्थित है तथा एक चक्रीय चक्रवात आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण केरल तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में एक दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़, वज्रपात की चेतावनी दी गई है। वहीं छत्‍तीसगढ़ में बारिश के आंकड़ों की बात करें तो लोहांडीगुंडा में 5 सेंटीमीटर, दंतेवाड़ा में 4 सेंटीमीटर, बस्तर, नारायणपुर में 2-2 सेंटीमीटर और तोकापाल में 1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बदली-बारिश के बाद दुर्ग 40 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव 42 डिग्री सेल्सियस को छोड़कर अन्य सभी संभागों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र