WEATHER;बारिश और ठंडी हवा से तापमान 12 डिग्री गिरा, आज भी अंधड़ के साथ होगी बारिश

रायपुर,  राजधानी रायपुर में पिछले पांच दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और ठंडी हवा से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। अप्रैल के महीने में पड़ने वाली चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बदले मौसम की वजह से अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 12 डिग्री की गिरावट आई है। नमी भी बढ़कर 87 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिसकी वजह से घरों और दफ्तरों में एसी, कूलर बंद कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी छत्‍तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर अंधड़, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके बावजूद तापमान में वृद्धि का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में निचले वायुमंडल में नमी का प्रवेश हो रहा है, जिसकी वजह से ठंड लग रही है।

रायपुर में बुधवार को आधी रात से तेज हवा के साथ हल्की बारिश होती रही। गुरुवार रूककर बूंदाबांदी को भी यहां रूक हुई। यहां 40 फीसदी बादल थे। पिछले 24 घंटे में रायपुर में करीब एक सेंटीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 24.7, माना में 24, बिलासपुर में 28.4, पेण्ड्रारोड में 29.6, अंबिकापुर में 31.5, जगदलपुर में 26.8 और राजनांदगांव में 30 डिग्री सेल्सियस था। रायपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस घटा है। पिछली रात यहां न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस था।

ऐसे बदला रायपुर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका, हवा की अनियमित गति तटीय कर्नाटक तक है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। 12 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं गरज-चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी का दौर शुरू होने की संभावना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?