WEAVER;राष्ट्रीय बुनकर संवाद में डिप्टी सीएम साव बोले-देवांगन समाज मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहा

रायपुर, उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय बुनकर संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें श्री साव ने बताया कि सरकार द्वारा शासकीय प्रदाय के कपड़ों में निर्धारित बुनाई मजदूरी में 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इससे प्रदेश के बुनकरों को फायदा होगा। कार्यक्रम में उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन जी शामिल हुए। 

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने राष्ट्रीय बुनकर संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि, आप लोगों के आशीर्वाद से केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनाकर आपने इतिहास रचा है। प्रदेश में साय सरकार सभी वादे पूरा कर रही है। कांग्रेस ने 5 साल में जो नहीं कर सके, उसे 15 दिन में पूरा करके दिखाया है। श्री साव ने कहा कि देवांगन समाज मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहा है। समाज की इस पहचान को मिटने नहीं देना है। अपनी इसी ताकत के आधार पर आगे बढ़ना है। साथ ही समाज के नीचे के व्यक्ति को संबल प्रदान करना है, तब जाकर देश मजबूत बन पाएगा।

कार्यक्रम में बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक पुरुषोत्तम देवांगन, सह संयोजक हेतराम देवांगन, नरेंद्र देवांगन, कमल देवांगन, डॉ ओमप्रकाश देवांगन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश देवांगन, प्रदीप देवांगन, विशाल देवांगन, रामगोपाल देवांगन, पदमा देवांगन, महेंद्र देवांगन, धनेश देवांगन, कुंजलाल देवांगन एवं अन्य देवांगन समाज के लोग उपस्थित रहे। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; विभिन्न विधा की 33 विप्र महिलाओं को दिया गया महिला शिखर सम्मान

    0 वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को रोचक बनाया रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा प्रतिवर्षानुसार नवरात्रि के पावन अवसर…

    गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह ओड़ान में सीएम साय शामिल होंगे, 35 जोड़ा परिणय सूत्र में बंधेगे

    बलौदाबाजार , पलारी के बावनगढ़ आदिवासी ध्रुव (गोंड )समाज तुरतुरिया माता महासभा लवन एवं चक ओड़ान के सयुक्त तत्वधान में 22 मार्च 2026 दिन रविवार को गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां