WILD LIFE;भीषण गार्मी से 5 साल की मादा भालू की तड़पकर मौत, वनमंडल में मचा हडकम्प, कोरबा में सैकड़ों पक्षियां मृत

बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) का कहर वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। तापमान 45°C के पार जाने और जलस्रोत सूखने से खैरागढ़, कांकेर, मरवाही और कोरबा में सैकड़ों पक्षियों, चमगादड़ों और एक मादा भालू की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई है। मरवाही वनमंडल के जंगल में हीट स्ट्रोक से पांच वर्ष की एक मादा भालू की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है और जंगल में वन्य प्राणियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि विभाग का दावा है कि जंगल में पर्याप्त जलस्त्रोत और पेयजल व्यवस्था उपलब्ध है। भालू की मौत ने बढ़ते तापमान के बीच वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है।

रविवार को मरवाही रेंज के पिपरिया गांव से लगे जंगल के कक्ष क्रमांक 1975 में एक मादा भालू का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, तभी उनकी नजर भालू के शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। हैरानी की बात यह रही कि विभाग के मैदानी अमले को घटना की जानकारी तक नहीं थी।

सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक शव का परीक्षण किया। इसके बाद भालू के शव को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके थे। पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया। पीएम रिपोर्ट में चिकित्सक ने मादा भालू की मौत का कारण हीट स्ट्रोक बताया।लू की चपेट में आने से वन्य प्राणी की मौत की पुष्टि होने पर वन विभाग सकते में आ गया। एसडीओ की मौजूदगी में मृत मादा भालू का अंतिम संस्कार किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मृत भालू की उम्र करीब पांच वर्ष थी।

प्रमुख घटनाएं और प्रभावित क्षेत्र

खैरागढ़: दल्लीखोली-लछना जंगल में 1 मोर, 2 मोरनियां, 3 पाम सिवेट सहित 15 से अधिक वन्यजीवों और दुर्लभ पक्षियों की एक साथ मौत हुई。

कांकेर और कोरबा: सरोना गांव (कांकेर) और पाली (कोरबा) में लू के कारण 700 से ज्यादा चमगादड़ मृत पाए गए。

मरवाही: भीषण गर्मी और डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) के चलते एक मादा भालू की मौत हो गई.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; नए पीसीसीएफ की तैनाती के साथ ही एक्शन में वनमंत्री केदार कश्यप, ‘विभागीय जांच की सुस्ती’ पर नाराजगी, देरी पर होगी कार्रवाई…

    रायपुर,  वन मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग में वर्षों से लंबित विभागीय जांच प्रकरणों को आगामी तीन माह के भीतर अनिवार्य रूप से निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।…

    POLICE; रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 60 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की तैनाती, थानों में लेंगे प्रशिक्षण

    रायपुर, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए उप निरीक्षक (SI) मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन सभी अधिकारियों को अब व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए राजधानी के विभिन्न थानों…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…