WORKSHOP;प्रो.गोस्वामी बोले-एआई से हम आइडिया लें न कि कॉपी-पेस्ट करें

0 पत्रकारिता विश्वविद्यालय में ‘एआई और मीडिया’ पर कार्यशाला
रायपुर, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में “एआई और मीडिया” विषय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर पूर्वी पर्वतीय विश्वविद्यालय, शिलांग (मेघालय) के प्रो. (डॉ) मानस प्रतिम गोस्वामी ने एआई के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “एआई आपकी जॉब नहीं छीन सकती, लेकिन जिसके पास एआई की स्किल है, वो जरूर आपकी जॉब ले सकता है।”

उन्होंने अलग-अलग वेबसाइट और सॉफ्टवेयर्स के इस्तेमाल के बारे में बताया जिसका उपयोग हम शोध,  समाचार लेखन, ब्लॉगिंग, कंटेंट लेखन में कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस तकनीक से हमें सिर्फ आइडिया लेना चाहिए, न कि कॉपी-पेस्ट करना चाहिए।
कार्यशाला के दौरान प्रो. गोस्वामी ने विद्यार्थियों को नए चलन में इस्तेमाल किए जाने वाले एआई सॉफ्टवेयर्स के उपयोग की तकनीकों के बारे में विस्तार से समझाया। विद्यार्थियों ने भी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में इलेक्ट्रानिक मीडिया विभाग विभागाध्यक्ष एवं कार्यशाला के संयोजक डॉ. नृपेंद्र कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, “हमें हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहना चाहिए, तभी हम एक सफल पत्रकार और मीडिया कर्मी बन सकते हैं।”
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन, राजगीत एवं कुलगीत के गायन से हुई। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मंडावी ने किया। इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष पंकज नयन पांडेय, आईटी विभाग के विभागाध्यक्ष शैलेंद्र खंडेलवाल,  जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मोहंती सहित अतिथि शिक्षक,  कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    0 शिक्षा और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल ने सराहना कीनारायणपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अधीनस्थ लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर की…

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग., एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा रविवार  15 मार्च, 2026 को प्रातः 10 बजे से दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा, रायपुर में सर्व ब्राह्मण युवक…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर