YOUTH; कोंडागांव की बेटी कीर्ति यादव ने पढ़ाई पूरी करने के बाद शुरू किया हैंडमेड गिफ्ट्स का व्यवसाय

0 सोशल मीडिया से मिला आइडिया, मेहनत और लगन से बनाया खुद का छोटा व्यवसाय

नारायणपुर, बस्तर के कोंडागांव की रहने वाली 22 वर्षीय कीर्ति यादव आज उन युवतियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ नया करना चाहती हैं। लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, नारायणपुर से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई पूरी करने के बाद कीर्ति ने अपने हुनर और रचनात्मक सोच को एक नए रास्ते पर आगे बढ़ाया। आज वह “Handmade Gift Crafts” नाम से हैंडमेड गिफ्ट्स और फ्लावर बुके बनाकर घर बैठे आत्मनिर्भर बन रही हैं।

कीर्ति बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही आर्ट एंड क्राफ्ट में विशेष रुचि रही है। कालेज की डीन डा रत्ना नशीने की प्रेरणा से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने इस शौक को सिर्फ एक हॉबी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे अपने पैशन और छोटे व्यवसाय का रूप दे दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अलग-अलग हैंडमेड क्राफ्ट्स देखकर उनके मन में भी अपना काम शुरू करने का विचार आया। उन्होंने अपनी छोटी-छोटी बचत से लगभग तीन से चार हजार रुपये निवेश कर वर्ष 2025 में अपने व्यवसाय की शुरुआत की।

कीर्ति अपने हाथों से तैयार किए गए गिफ्ट्स में विशेष रचनात्मकता और भावनात्मक जुड़ाव रखने की कोशिश करती हैं। उनके बनाए हुए बुके और सजावटी गिफ्ट्स लोगों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। वह कहती हैं कि हर गिफ्ट में सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि भावनाएं भी जुड़ी होती हैं और यही उनकी सबसे बड़ी पहचान बनती जा रही है।

कीर्ति अपने परिवार की पहली लड़की हैं जिन्होंने एग्रीकल्चर ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की है। साथ ही वह अपने घर की पहली बेटी हैं जो खुद के हुनर से कमाई कर रही हैं। यह उपलब्धि उनके परिवार और गांव के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मोबाइल और इंटरनेट की मदद से बिजनेस से जुड़ी कई चीजें खुद सीखी हैं। सोशल मीडिया मार्केटिंग से लेकर प्रोडक्ट डिजाइन तक, हर काम उन्होंने धीरे-धीरे सीखकर खुद को आगे बढ़ाया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    JOBS;इजराइल के लिए छत्तीसगढ़ में युवाओं की भर्ती होगी, 2 लाख तक मिलेगा वेतन, 3500 पदों पर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

    रायपुर,  विदेशों में नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खबर है. जहां गरियाबंद जिला जनसंपर्क की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई है. जिसके…

    JOBS; युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 8 जून को लग रहा अप्रेंटिसशिप मेला, 10वीं 12वीं पास करे आवेदन

     महासमुंद, महासमुंद जिले के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास का बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 8 जून को अप्रेंटिसशिप मेले का…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..