इस बार भी हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में लगेगी फटाका दुकानें; 19 अक्टूबर तक आवेदन, 20 अक्टूबर को निकाली जाएगी लॉटरी

रायपुर , नगर निगम ने दिवाली के लिए शहर के हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड में अस्थायी पटाखा बाजार लगाने की तैयारी कर ली है। इस बार 130 अस्थाई दुकानें तैयार की जा रही हैं। दुकान आबंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिसके लिए 19 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक आवेदन मंगाए गए हैं।

नगर निगम जोन-5 के कमिश्नर सुशील चौधरी ने बताया कि दुकानों इस वर्ष राजधानी शहर के लाखेनगर स्थित हिन्द स्पोर्टिंग के रिक्त मैदान में 130 अस्थाई फटाका दुकानें लगाने का निर्णय लिया गया है। जिन फटाका व्यवसायियों का लाइसेंस नवीनीकरण हो गया है, वे फटाका व्यवसायी अस्थाई फटाका दुकान लगाने हेतु 10 बाई 10 वर्गफुट आकार की प्रति दुकान हेतु निर्धारित 8047 रूपये प्लस 18 प्रतिशत जीएसटी फीस एवं लाइसेंस फीस 630 रूपये नियत 19 अक्टूबर 2023 को शाम 5 बजे तक नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 के जोन कार्यालय के राजस्व विभाग में जमा करवाना सुनिश्चित करें।

जोन 5 के जोन कमिश्नर श्री चैधरी ने आगे बताया कि 20 अक्टूबर 2023 को दोपहर 3 बजे अस्थाई फटाका दुकानों का आबंटन लाटरी पद्धति से लेआउट में दर्शाये अनुसार नगर निगम जोन क्रमांक 5 के जोन कार्यालय स्थित जोन राजस्व विभाग में किया जायेगा। नगर निगम द्वारा अस्थाई फटाका दुकानों हेतु पेयजल, चलित शौचालय, साफ सफाई की सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध करवायी जायेंगी। इस सम्बन्ध में इच्छुक फटाका व्यवसायी नियमों एवं शर्तो की विस्तृत जानकारी नगर निगम जोन नम्बर 5 के जोन राजस्व विभाग में कार्यालयीन समय में सम्पर्क स्थापित कर प्राप्त की जा सकती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    TRAFFIC; राजधानी के इन 19 प्रवेश मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर, शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…