एम्स में सीजीएचएस पेंशनधारी के लिए पृथक काउंटर प्रारंभ; कैशलेस रजिस्ट्रेशन, जांच और उपचार का लाभ उठा सकेंगे

0 अति कुपोषित बच्चों के लिए 10 बैड की पृथक स्मार्ट यूनिट भी प्रारंभ

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में केंद्रीय कर्मचारियों की स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के लाभार्थियों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा प्रारंभ हो गई है। इसके लिए एक पृथक काउंटर भी स्थापित किया गया है।

निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने शुक्रवार को नए काउंटर का उद्घाटन किया। अब सीजीएचएस के लाभार्थियों और पेंशनधारकों को एम्स में उपचार के लिए कैश देने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें पंजीकरण के तुरंत बाद कैशलेस उपचार और जांच की सारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके लिए एम्स के डोम-3 में विशेष काउंटर स्थापित किया गया है। इसके साथ ही आयुष्मान और ईएचएस के काउंटर को भी पुनः डोम-3 में स्थापित किया गया है।

एम्स में विगत एक सप्ताह से ओपीडी के रजिस्ट्रेशन में एक घंटे की वृद्धि की गई है। अब रोगी दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। इससे अन्य राज्यों या जिलों से आने वाले रोगियों को ओपीडी उपचार में और अधिक सुविधा मिल सकेगी। नए काउंटर के उद्घाटन के अवसर पर उप-निदेशक (प्रशासन) अंशुमान गुप्ता, अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. मनीषा रुइकर और सीजीएचएस के डॉ. केशव बहादुर भी उपस्थित थे।

प्रो. सिंह ने एम्स के सी ब्लॉक में अति कुपोषित बच्चों के लिए विशेष रूप से स्थापित 10 बैड की स्मार्ट यूनिट का भी उद्घाटन किया। यह यूनिट स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर न्यूट्रीशनल इंटरवेंशन के अंतर्गत स्थापित की गई है। इसमें प्रदेश के अति कुपोषित बच्चों को उपचार प्रदान किया जाएगा।

प्रदेश के महिला और बाल विकास विभाग एवं यूनिसेफ के निर्देशन में ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर पोषण केंद्रों की स्थापना की गई है। यह स्मार्ट सेंटर इन केंद्रों के लिए मार्गदर्शक और पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करेगा।

इसके अतिरिक्त इंफेंट एंड यंग चाइल्ड फीडिंग सेंटर भी बनाया गया है जिसमें स्तनपान को लेकर प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार गोयल, यूनिसेफ के राज्य प्रभारी जॉब जकारिया और बाल विभाग के संयुक्त निदेशक डी.एस. मरावी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स रायपुर में पीजी छात्रों के लिए शोध कार्यशाला, भविष्य के वैज्ञानिकों को किया सशक्त

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने 10-11 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय स्नातकोत्तर अनुसंधान अभिविन्यास कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान के रिसर्च सेल द्वारा आयोजित इस पहल का…

    SC गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति,सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने भारत में पहली बार पैसिव यूथेनेशिया को मंजूरी दी है। यह फैसला पिछले 13 साल कोमा में रह रहे एक शख्स के लिए आया है। गाजियाबाद…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?