कास्मो यूथ फेस्टिवल शाइन रविवार 3 सितंबर को;2500 छात्राएं शामिल होंगी

रायपुर, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपोलेटिन द्वारा स्कूली बच्चों के लिए आयोजित की जाने वाली क्वीज स्पर्धा कॉस्मो मेगा युथ फेस्टिवल शाइन का आयोजन समता कालोनी स्थित मैक कालेज में 3 सितंबर को किया गया है। शाइन 2023 में शहर के 75 स्कूलों के करीबन 2500 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी जो सुबह 8 से शाम 6 बजे तक चलनी वाली स्पर्धाओं में अपना हुनर का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन का 12 वां संस्करण होगा। यूथ फेस्टिवल साइन को लेकर छात्र-छात्राओं, टीचर, को-ऑडिनेटर में काफी उत्साह देखा जा रहा है। छात्राओं ने इसमें शामिल होने के लिए अपनी प्रारंभिक तैयारियां भी पिछले दिनों ही शुरु कर दी थी ताकि वे स्पर्धा में स्वयं को स्थापित करते हुए कप हासिल कर सकें।

यह जानकारी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन रवींद्र सिरे, क्लब सचिव रोटेरियन मनोज अग्रवाल एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष रोटेरियन सौरभ अग्रवाल, रोटेरियन शुभंकर गुप्ता तथा रोटेरियन साकेत सिंघानिया ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दी। उन्होने बताया कि यूथ फेस्टिवल शाइन 2023 में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 अगस्त तक निर्धारित की गई थी जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों ने खासी दिलचस्पी लेते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। क्लास टीचर और को-ऑडिनेटर भी शामिल होंगे। यूथ फेस्टिवल में योगा, शतरंज, ओपन यूवर माइंड, ग्रुप डांस, मैथेमेटिकल एप्टेटियूड, चित्रकला, क्वीज, डिबेट, सीक्रेट सुपर स्टार, ग्रुप डिस्कशन, रॉक द बैंड, लिटिल साइंटिस्ट जैसे स्पर्धाओं में छात्र अपने हुनर का प्रर्दशन कर सकते हैं । स्पर्धा की विजेता टीमों को आयोजन समिति की ओर से स्कूल ऑफ द स्कूल अवार्ड 2023 प्रदान किया जाएगा ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    पचपन साल पहले ऋषिकेश मुखर्जी ने एक ऐसी फिल्म बनाई थी जो जीवन दर्शन के हिसाब से लोगों को हौसला देने का काम कर गई। इस दुनियां में  बहुत से…

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां