कृषि महाविद्यालय मर्रा पाटन के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण; सीएम बघेल ने नवनिर्मित हाईटेक नर्सरी, टिश्यू कल्चर लैब, बीज भंडार गृह तथा कृषक विश्राम गृह का लोकार्पण भी किया

0 शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान भी
रायपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, मर्रा, पाटन के लगभग सवा पांच करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित महाविद्यालय भवन का लोकार्पण किया। श्री बघेल ने इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक करोड़ रूपये की लागत से निर्मित हाईटेक नर्सरी तथा ढ़ाई करोड़ रूपये की लागत से निर्मित टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला का लोकार्पण भी किया।

उन्होंने यहां 2 करोड़ 37 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित बीज भंडार गृह तथा कृषक विश्राम गृह का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कृषि महाविद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन भी किया। श्री बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित वृहद शिक्षक सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान भी किया। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों, राज्य शासन के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभागों द्वारा लगाइ गई विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस प्रदर्शनी में कृषि विश्वविद्यालय तथा विभिन्न विभागों द्वारा किसानों के हित में चलाई  जा रही योजनाओं एवं गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत ग्राम मर्रा तहसील पाटन जिला दुर्ग में अगस्त 2019 को कृषि महाविद्यालय की स्थापना की गई थी। इस महाविद्यालय में चार वर्षीय बी.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम संचालित है, जहां प्रति वर्ष 60 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। वर्तमान में इस महाविद्यालय में 168 छात्र अध्ययनरत हैं। लगभग 80 एकड़ के परिसर में 3730 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में दो मंजिले महाविद्यालय भवन का निर्माण किया गया है।

महाविद्यालय परिसर में स्थापित हाईटेक नर्सरी में आम, नीबू, अमरूद, पपीता, चीकू, अनार, सीताफल आदि फलदार पौधें एवं सब्जियों के पौधे तैयार कर उनका वितरण किसानों को किया जाएगा। इसी प्रकार महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला में केला, गन्ना, बांस, डेंड्रोनियम एवं गुलाब के टिश्यू कल्चर पौधों का उत्पादन कर उन्हें किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि महाविद्यालय परिसर में तीन खाद गोदामों का निर्माण भी किया गया है। लोकार्पण समारोह में कृषि महाविद्यालय मर्रा के अधिष्ठाता डॉ. ओ.पी. परगनिहा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं वैज्ञानिकगण तथा बड़ी संख्या में कृषक तथा शालेय शिक्षक उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    ELEPHANT; नदी में मिले दो हाथियों के शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो हाथियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों हाथियों के शव कुरकुट नदी में तैरते हुए पाए गए। घटना…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां