केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 21 जनवरी को एग्जाम

नईदिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं… जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) जनवरी सत्र परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 23 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीटेट परीक्षा 21 जनवरी 2024 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।  उम्मीदवार सीटीईटी 2024 परीक्षा कार्यक्रम की पूरी डिटेल ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in देख सकते हैं या इस लेख से प्राप्त कर सकते हैं।

देशभर के 135 शहरों में बीस भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 21-01-2024 (रविवार) को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का 18वां संस्करण आयोजित करेगा। यह परीक्षा देशभर के 135 शहरों में बीस भाषाओं में आयोजित की जाएगी। विस्तृत सूचना बुलेटिन जिसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण शामिल है, शीघ्र ही सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा और इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे सूचना बुलेटिन डाउनलोड करें। केवल ऊपर उल्लिखित वेबसाइट पर आवेदन करें और आवेदन करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें। इच्छुक उम्मीदवारों को केवल CTET वेबसाइट https://ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 03-11-2023 से शुरू होगी। सीटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23-11-2023 है। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 23-11-2023 रात्रि 11:59 बजे तक है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के घोर नक्सल क्षेत्र जगरगुंडा इलाके में तैनात सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट रॉकी कसाना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने संघ लोक…

    SUSPEND; हिंदू देवी–देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाला प्राचार्य निलंबित,बोनस अंक का लालच देकर छात्रों से कराई स्कूल की रंगाई–पुताई 

    बिलासापुर, जांजगीर चांपा जिले में प्रैक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थियों को दस नंबर बोनस अंक देने का लालच देकर स्कूल में रंगाई– पुताई करवाने वाले और हिंदू देवी– देवताओं के खिलाफ…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां