खड़गे से डीके बोले- CM बनाओ, डिप्टी CM नहीं बनूंगा, समर्थकों को दिल्ली बुलाया; सिद्धारमैया कर्नाटक CM के लिए आलाकमान की पसंद

नईदिल्ली, सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस आलाकमान ये फैसला ले चुका है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार सीएम बनने पर अड़ गए हैं। उन्हें मनाने के लिए राहुल गांधी दो बार बैठक कर चुके हैं, लेकिन दोनों ही बेनतीजा रहीं। बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे से डीके ने साफ कह दिया कि बनाना है तो सीएम बनाओ, वे डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे।

अब डीके ने अपने समर्थकों को दिल्ली बुलाया है। बेंगलुरु फोन करके समर्थकों को गुरुवार की पहली फ्लाइट से दिल्ली आने को कहा गया है।

CM से कम पर मानने को तैयार नहीं डीके
पहले इस तरह की खबरें आईं थी कि डीके डिप्टी सीएम, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दो मिनिस्ट्री लेकर मान गए हैं। आलाकमान सिद्धारमैया को सीएम बनाना चाहता है और उन्होंने डीके के सामने तीन फॉर्मूले रखे थे। अब खबर आई है कि वो किसी पर भी सहमत नहीं हैं।

आज सुबह दिल्ली में लिखी जा रही कर्नाटक सरकार की स्क्रिप्ट घंटे दर घंटे बदल रही है। डीके ने हाईकमान से कहा है कि लोकसभा की 20 से 22 सीटें वे जितवा सकते हैं।

सुबह खड़गे और राहुल गांधी के साथ डीके-सिद्धा की मीटिंग हुई थी, लेकिन एकराय नहीं बन सकी थी। फिलहाल बेंगलुरु में चल रहीं शपथ ग्रहण की तैयारियां रोक दी गई हैं। इससे पहले डीके ने कहा था कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो उनकी लीडरशिप में काम करने को तैयार हैं।

21 मई को हो सकता है शपथ समारोह
सोनिया गांधी अभी शिमला में हैं। उनके 20 मई को दिल्ली लौटने की उम्मीद है। अगर गुरुवार तक सीएम का विवाद खत्म नहीं हुआ तो वे पहले भी आ सकती हैं। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

इसके पहले राहुल गांधी ने रात में एक बार फिर सिद्धा-डीके के साथ बैठक की। इसमें खड़गे भी मौजूद रहे। अंदर क्या बातें हुईं ये तो पता नहीं चला, लेकिन इसी बैठक के बाद पहले उन्होंने खड़गे से सीएम से कम में न मानने की बात कही, फिर बेंगलुरु में समर्थकों को फोन करके गुरुवार को दिल्ली आने के लिए कहा गया।
दिल्ली में डीके शिवकुमार अपने समर्थकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। समर्थकों से उनकी राय पूछी जा रही है, क्योंकि सरकार बनने के बाद उन्हें भी मंत्रालयों में एडजस्ट करना होगा। हालांकि, सोर्स ने ये कंफर्म किया है कि डीके किसी भी हाल में बगावत नहीं करेंगे। वे अपनी कुछ शर्तों के साथ अगले 2 से 3 घंटे में सिद्धारमैया के नाम पर सहमत हो सकते हैं।

  • Related Posts

    POLITICS; अफीम खेती की जांच करने कांग्रेस ने किया 10 सदस्‍यीय टीम का गठन, पूर्व विधायक प्रीतम राम को बनाया संयोजक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मक्का की खेती के बीच अफीम के पेड़ उगाए जाने का मामला सामने आया था. करीब 9 एकड़ की जमीन पर अफीम की खेती…

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?