चंद्राकर बोले- जीरो शार्टेज वाली समितियों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि;सहकारी सोसायटी के नवनियुक्त अध्यक्षों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण

रायपुर, राज्य में सहकारी समितियों की वित्तीय स्थिति को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य के ऐसी सहकारी समितियां जहां खरीदी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में जीरो शॉर्टेज रहा है, उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

यह बात अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने सहकारी समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए कही। सहकारी सोसायटी के नवनियुक्त अध्यक्षों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र पंडरी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान में 30 मई से 1 जून तक आयोजित हुआ। यहां रायगढ़, पुसौर एवं धरमजयगढ़ से आए 27 प्राथमिक कृषि साख समितियों के अध्यक्षों (प्राधिकारियों) को विषय विशेषज्ञों द्वारा नेतृत्व क्षमता विकास, सोसायटीज बायलॉज, अध्यक्ष की शक्तियां, समिति की पूंजी, निधियां, प्रबंधन, ऋण वितरण व वसूली पर प्रशिक्षण दिया गया।

  अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में सहकारी समितियों का पुनर्गठन कर 725 नवीन समितियां बनाई गई। सहकारी समितियों तथा सहकारी बैंकों के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय की राशि का भुगतान किसानों के खाते में  नियमित रूप से अंतरण किया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य में खरीफ की समस्त फसलों सहित उद्यानिकी फसलों, कोदो-कुटकी, रागी के उत्पादक कृषकों को प्रति एकड़ के मान से  कृषि आदान सहायता प्रदान की जा रही हैं। इन व्यवहारिक नीतियों से छत्तीसगढ़ के गाँव, गरीब और किसान समृद्ध हुए और सोसायटियां मजबूत हुई। गौठानों में विविध प्रकार के रोजगार मूलक कार्य किये जा रहे हैं, इससे ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है।

  प्रशिक्षण में अपेक्स बैंक के डीजीएम व प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक भूपेश चंद्रवंशी, उप निदेशक ए.के. लहरे, एजीएम व शाखा प्रबंधक पंडरी अजय भगत, प्रशासनिक अधिकारी विमल सिंह तथा लेखा अधिकारी प्रभाकर कांत यादव मौजूद थे।

  • Related Posts

    TET; टीईटी की अनिवार्यता भारी पड़ सकता है 80 हजार शिक्षकों पर,15 मार्च को रायपुर में शिक्षकों की बड़ी बैठक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बन गया है। प्रदेशभर के कई शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए…

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां