चार महीने पहले की शादी; दूसरी के चक्कर में पत्नी को मार डाला

बिलासपुर,  तोरवा क्षेत्र के मुर्राभाठा में चार दिन पहले सोमवार को महिला की लाश कचरे के ढेर में मिली थी। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम ने शव कब्जे में लेकर पहचान कराई। महिला की पहचान के बाद स्वजन की मौजूदगी में पंचानामा कराकर पीएम कराया गया। इसमें गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया।

प्राथमिक पूछताछ में महिला के पति ने बताया कि वह एक दूसरी लड़की को अपने घर लेकर आया था। इसे पत्नी ने देख लिया। इसी बात को लेकर हुए विवाद में उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। रेलवे क्षेत्र के चुचुहियापारा में रहने वाली पूनम खान उर्फ मुस्कान रेलवे स्टेशन के आसपास कबाड़ बिनने का काम करती थी।

वह अपनी मां के साथ ही रेलवे स्टेशन के आसपास रहा करती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती बापू नगर में रहने वाले अदित उर्फ फोकट कसलहा से हो गई। चार महीने पहले पूनम अपनी मां को छोड़कर अदित के पास आकर रहने लगी। यहां आने के बाद पूनम को पता चला कि अदित का अन्य युवतियों से भी संपर्क है। इसी बात को लेकर अदित और पूनम का विवाद होने लगा। चार दिन पहले सोमवार की रात अदित एक लड़की को लेकर घर आया था।

इसे पूनम ने देख लिया। दूसरी लड़की को घर लाने का विरोध करते हुए पूनम ने विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद के बीच अदित ने पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी की लाश कंबल में लपेटकर मुर्राभाठा के पास कचरे के ढेर में फेंक दिया। दूसरे दिन सुबह आसपास के लोगों ने महिला का शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसमें महिला की पहचान पूनम उर्फ मुस्कान के रूप में हुई।

हत्या के मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान वह गिरफ्तारी से बचने के लिए उटपटांग हरकतें करने लगा। बाद में उसने खुद को नाबालिग बताया। इस पर पुलिस ने स्कूल से दस्तावेज निकलवाए। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद आरोपित युवक को गिरफ्तार किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; हिमाचल में 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 8 की मौत

    मनाली,  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक कार 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई…

    MURDER; पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने समझाइश देने युवक को बुलाया घर, फिर बेटे के साथ मिलकर घोंट दिया गला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने अपने बेटे के साथ मिलकर युवक की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…