छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर-एक्टर देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत,वीडियो बनाने आए थे नया रायपुर

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के कामेडी यूट्यूबर देवराज पटेल की मौत हो गई है। ये दुर्घटना लाभांडी चौक के पास हुई है। जहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार देवराज पटेल का एक दोस्त भी इस हादसे में घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है। बता दें कि देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर एक्टर हैं। देवराज पटेल ने मुख्यमंत्री के साथ रील बनाकर पोस्ट भी किया था। वहीं मौत के कुछ घंटे पहले भी यूट्यूबर देवराज पटेल ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया था। इनकी उम्र लगभग 21 साल है। बताया जा रहा है कि वह नया रायपुर वीडियो बनाने आए थे और बना के वापस जा रहे थे। बीए फाइनल ईयर स्टूडेंट का छात्र था।

सीएम भूपेश बघेल के साथ बनाया था वीडियो

कुछ दिनों पहले ही देवराज पटेल ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान एक वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उस वायरल वीडियो में देवराज कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काक। इसके बाद सीएम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। इस वीडियो को 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा था।

  • Related Posts

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि यह टाइटल समाज के एक वर्ग को बदनाम…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?