छत्तीसगढ़ में बने नए पुलिस रेंज;अपराध नियंत्रण और रोकथाम में वर्दी की खौफ का दावा

रायपुर, प्रदेश में आम जनता की सुविधा, बेहतर पुलिसिंग और आपराधिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए नए पुलिस रेंजों का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में बेहतर कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि पुराने पुलिस रेंजों का  पुनर्गठन करते हुए नए पुलिस रेंज गठित किए गए है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने राज्य में छत्तीसगढ़ पुलिस में पुलिस रेंज का पुनगर्ठन किया है।  पुलिस रेंज के पुनर्गठन से  जहां आम जनता को सुविधा होगी वहीं बेहतर पुलिसिंग,अपराधों की रोकथाम,आपराधिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण और बेहतर कानून एवं व्यवस्था में काफी मदद मिलेगी।  
  रेंजों के पुनर्गठन में रायपुर रेंज को दो भागों में विभक्त किया गया है। रायपुर रेंज में जिला रायपुर रहेगा। इसी तरह रायपुर ग्रामीण रेंज में धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद तथा बलौदा बाजार- भाटापारा जिला को शामिल किया गया है। 
दुर्ग रेंज में जिला दुर्ग, बेमेतरा तथा बालोद रहेंगे। राजनांदगांव रेंज में जिला राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी को शामिल किया गया है।
बिलासपुर रेंज में जिला बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ति, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तथा जशपुर रहेंगे। बिलासपुर रेंज आईजी के अधीन डीआईजी रायगढ़ रहेंगे। डीआईजी रायगढ़ के अंतर्गत जिला रायगढ़, सक्ति तथा जशपुर रहेंगे। 
सरगुजा रेंज में जिला सरगुजा,कोरिया,सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज तथा एमसीबी रहेंगे।
बस्तर रेंज में जिला बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर तथा सुकमा रहेंगे। आई जी बस्तर के अधीन 2 डीआईजी रहेंगे। डीआईजी दंतेवाडा के अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा, सुकमा तथा बीजापुर जिले रहेंगे। डीआईजी कांकेर के अंतर्गत जिला कांकेर, नारायणपुर तथा कोंडागांव रहेंगे।

  • Related Posts

    TORTOISE;उडीसा-आंध्र सीमा पर 631 कछुए जब्त, तस्करी के आरोप में 7 गिरफ्तार ,वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर से लगे मलकानगिरी जिले के मोटू में ओडिशा-आंध्र बॉर्डर के पास वन्यजीव तस्करी पर कार्रवाई करते हुए वन अधिकारियों ने बुधवार रात रेड मारकर 631 जिंदा…

    GOVT;सीएम साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां