छत्तीसगढ़ से हज के लिए 649 का चयन; 1232 ने किया था आवेदन

रायपुर, हज 2023 के लिए राज्य को कुल 649 हज सीटों का आवंटन हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा किया जाकर आवेदकों का रेंडम डिजिटल सिलेक्शन किया गया जिसमे 327 पुरुष एवं 322 महिलाये है । चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.inएवं राज्य हज कमेटी की वेब साइटwww.cgstate.gov.in/web/haj-committee पर उपलब्ध है।  
 छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा हज 2023 के लिए आवेदन किये हज यात्रियों का सेंट्रलाइज्ड मोड पर रेंडम डिजिटल सिलेक्शन आज 31  मार्च को किया गया। चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी की वेबसाइटwww.hajcommittee.gov-in.पद पर उपलब्ध कराई गई है । उन्होंने बताया कि हज 2023 के लिए राज्य से कुल 1232 हज आवेदकों  ने आवेदन किया है जिसमे 628 पुरुष एवं 604 महिलाये है।


    स्कूल शिक्षा एवं अल्पसंख्यक विकास कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हज 2023 के लिए चयनित सभी हज यात्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने हज यात्रा में जाने वाले सभी यात्रियों से वहां देश और प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चयन की दुआ करने की गुजारिश की है। 
    इस अवसर पर हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, उर्दू अकादमी के चेयरमैन इदरीश गाँधी, हज कमेटी के सदस्य शमीम अख्तर, डॉ श्रीमती रुबीना अल्वी, हाजी अब्दुल रज्जाक खान, सचिव साजिद मेमन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…